75 की उम्र में फिर टूटा रामसुघर का दिल! 30 साल की रीना राजपूत ने शादी से किया इनकार

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Oct, 2026 06:17 PM

at the age of 75 ramsughar s heart is broken once again 30 year old reena rajp

उत्तर प्रदेश के औरैया में चर्चित शादी का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। 30 वर्षीय रीना राजपूत ने 75 वर्षीय रामसुघर से शादी करने से इनकार कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद बुजुर्ग रामसुघर की भावनाओं को ठेस पहुंचने की चर्चा हो रही है।

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में चर्चित शादी का मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। 30 वर्षीय रीना राजपूत ने 75 वर्षीय रामसुघर से शादी करने से इनकार कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद बुजुर्ग रामसुघर की भावनाओं को ठेस पहुंचने की चर्चा हो रही है।

PunjabKesari

हालांकि, रीना राजपूत ने वीडियो वायरल कर बताया कि उन्होंने शादी कर ली है और लोग उन्हें परेशान न करें, क्योंकि उनके पति वापस आ गए हैं। रामसुघर ने रीना पर धोखा देने का आरोप लगाया है। आखिर इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है? वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी जरूरी है। बिना पूरी जानकारी के किसी व्यक्ति के चरित्र या निजी जीवन पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। हालांकि शुरुआत से ही इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे थे। अब रीना के इस बयान के बाद कहानी का रुख बदल गया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इसे लेकर जंग छिड़ गई है।

 

गौरतबल है कि राम सुगर और रीना राजपूत उस समय चर्चा में आए थे जब दोनों की सगाई और हल्दी की तैयारियों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। 75 साल के बुजुर्ग और 30 साल की ब्लॉगर के बीच होने वाली शादी ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी थी। सोशल मीडिया पर इस रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। लेकिन अब जिस कहानी को लोग शादी तक पहुंचता देख रहे थे, उसका अंत बिल्कुल अलग मोड़ पर जाकर हुआ। दरअसल, रीना राजपूत का पति के साथ एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में रीना अपने पति के साथ बहुत खुश नजर आ रही हैं। दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। इसके बाद रीना पूरे मान-सम्मान के साथ अपने पति के पैर छूती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। हालांकि रामसुघर की बेटी ने रानी राजपूत पर धोखा देने का आरोप लगाया है। 


 

 

 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!