कोरोना से जंगः CM रिलीफ फंड में योगदान देंगे 6032 लोकतंत्र सेनानी

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 24 Apr, 2020 05:46 PM

jung from corona 6032 democracy fighters will contribute to cm relief fund

तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में भी लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में UP के लोकतंत्र सेनानी भी इस संकट के समय में योगी सरकार का साथ देने के लिए आगे...

लखनऊः तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जंग लड़ रही है। उत्तर प्रदेश में भी लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में UP के लोकतंत्र सेनानी भी इस संकट के समय में योगी सरकार का साथ देने के लिए आगे आए हैं। लोकतंत्र सेनानियों ने उनको मिलने वाली सम्मान राशि में से एक-एक हजार रुपये CM Relief Fund में देने का ऐलान किया है।

ऑनलाइन हुई लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति की बैठक
कोरोना महामारी को लेकर लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति की एक आनलाइन बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव ने और संचालन संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की। बैठक में विभिन्न जिलों के लोकतंत्र सेनानी शामिल हुए। ऑनलाइन हुई इस बैठक में लोकतंत्र सेनानी समिति के संरक्षक यशवंत सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हम सभी सेनानियों को कम से कम एक-एक हज़ार रुपए का सहयोग CM रिलीफ़ फण्ड में करना चाहिए। सभी साथियों ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार किया और कहा कि इस माह एक-एक हज़ार रुपए का योगदान किया जाएगा।

कुल 6032 लोकतंत्र सेनानी करेंगे मदद
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में शुरू हुई लोकतंत्र सम्मान राशि को वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों की सम्मान राशि को बढ़ाकर 20 हजार रुपए प्रतिमाह किया था। बता दें कि इस समय सूबे में कुल 6032 लोकतंत्र सेनानी हैं जो सम्मान राशि पा रहे हैं। इसमें 5054 वे हैं जो आपातकाल का विरोधकर खुद जेल में रहे हैं। शेष 578 जेल में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों की पत्नियां हैं।

लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक और विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने बताया कि सूबे के लोकतंत्र सेनानी कोरोना महामारी से लड़ने के लिए CM के रिलीफ़ फण्ड में इस महीने एक-एक हजार रुपए का योगदान करेंगे। इसके लिए जिलाधिकारियों से आग्रह किया जा रहा है कि वह सबको मिलने वाली सम्मान राशि से एक-एक हज़ार रुपया काटकर CM  रिलीफ़ फण्ड में भेज दें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!