भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को मिली धमकी, प्राथमिकी दर्ज

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Dec, 2020 10:14 AM

indian farmers union leader rakesh tikait threatened fir

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी उनके फोन पर मिलने की शिकायत पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक (द्वितीय)...

गाजियाबाद: कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी उनके फोन पर मिलने की शिकायत पर शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक (द्वितीय) ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि टिकैत के निजी सहायक अर्जुन बालियान ने शिकायत दर्ज कराई कि एक अज्ञात कॉलर ने किसान नेता को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि शिकायत में उल्लेखित फोन नंबर को सर्विलांस पर डाला गया है और फोन करने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। फोन कॉल शनिवार शाम को आयी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!