संगम में गंगा यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी, ऊंचे स्थानों पर जाने लगे लोग

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Jul, 2019 03:41 PM

increase in water level of ganges yamuna in sangam

यूपी की नदियों के उफान के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। नदी में पानी बढ़ने से संगम में रहने वाले अब अपने सामानों को ऊंचे स्थानों पर लेकर जाने लगे है। आने वाले समय मे गंगा यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है...

प्रयागराजः यूपी की नदियों के उफान के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी गंगा यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है।
PunjabKesari
नदी में पानी बढ़ने से संगम में रहने वाले अब अपने सामानों को ऊंचे स्थानों पर लेकर जाने लगे है। आने वाले समय मे गंगा यमुना का जलस्तर अभी और बढ़ सकता है।
PunjabKesari
पहाड़ी इलाको में हुई बारिश का असर प्रयागराज में भी देखने को मिल रहा है। 2 दिन से गंगा यमुना दोनों नदियों में तेज़ी से जलस्तर बढ़ा है। मल्लाह हो या फिर पंडा सभी सतर्क हो गए है।
PunjabKesari
दोनों नदियों के किनारे बैठने वाले तीर्थ पुरोहित भी बढ़ते पानी की वजह से हटने को मजबूर हुए हैं। वे अपने छप्पर और टीन-टपरे लगातार हटाकर पीछे ले जाते हैं तो वहां भी नदियों का पानी पहुंच जाता है।
PunjabKesari
प्रयागराज तीन तरफ से नदियों से घिरा है। शहर के एक तरफ यमुना बहती है और दो तरफ गंगा की जलधारा है। इससे बाढ़ के वक्त तीनों तरफ से शहर घिर जाता है। मध्य प्रदेश की तमाम नदियां यमुना में गिरती हैं। इसी वजह से यमुना भी उफना रही है।
PunjabKesari
इन नदियों में केन, बेतवा और चंबल सबसे ज्यादा बहाव वाली नदियां हैं। यमुना का बढ़ा हुआ पानी संगम में आकर गंगा से मिलता है, इसी वजह से गंगा में भी पानी लगातार बढ़ रहा है। वहीं, बढ़ते जलस्तर को देखने के लिए लोग भी यहां खूब आ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!