Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Feb, 2025 03:41 PM

मुरादाबाद नगर निगम द्वारा अचानक दुकानों का किराया बढ़ाने के के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी थी। बीते गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करना व्यपारियों को तब भारी पड़ गया जब बीते शुक्रवार...
Moradabad News, (सागर रस्तौगी): मुरादाबाद नगर निगम द्वारा अचानक दुकानों का किराया बढ़ाने के के विरोध में व्यापारियों ने अपनी दुकानें अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी थी। बीते गुरुवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करना व्यपारियों को तब भारी पड़ गया जब बीते शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे नगर निगम ने एक दुकान सील कर दी थी। जिससे व्यापारी नाराज होकर सड़क पर बैठ गए थे। व्यापरियों कि इस लड़ाई में नगर विधायक साथ खडे नजर आ रहे हैं। साथ ही मेयर के द्वारा बोर्ड कि मीटिंग में किराया बढ़ाने के प्रस्ताव को व्यपारियों के हित में नहीं बताया। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि अगर व्यापारियों का दिमाग हट गया तो क्या होगा ?

मुरादाबाद नगर निगम की बोर्ड की मीटिंग में यह फैसला लिया गया की शहर में जो नगर निगम की 450 दुकाने हैं उनका किराया बढ़ाया जायेगा। जिसके बाद नगर निगम ने सभी दुकानदारों को नोटिस भी भेज दिया। नगर निगम के द्वारा किराया बढ़ाये जाने के विरोध में बीते गुरुवार को सभी 52 दुकानदारों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। बीते शुक्रवार कि सुबह करीब साढ़े सात बजे नगर निगम की टीम बुधबाजार पहुंच गयी और एक दुकान प्रकाश बेकरी को सील कर दिया था। व्यपारियों ने नगर निगम के अधिकारियो से बात करनी चाही तो किसी भी अधिकारी ने व्यपारियों को संतुष्टि भरा जबाब नहीं दिया।
व्यापारियों की लड़ाई BJP विधायक और मेयर के बीच आई
वहीं जब व्यपारियों ने मेयर विनोद अग्रवाल से सम्पर्क किया तो वहां से भी निराशा हाथ लगी। विधानसभा सत्र चलने कि वजह से नगर विधायक लखनऊ में थे जब उनको यह जानकारी मिली तो उन्होंने वापस आने के बाद नगर निगम के अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकलने कि बात कही। बीते शनिवार लखनऊ से लौटने के बाद रात में ही विधायक रितेश गुप्ता नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल से मुलकात की। नगर आयुक्त ने बताया की यह नियम हमने लागू नहीं किया बल्कि जनवरी में नगर निगम की बोर्ड की मीटिंग में मेयर विनोद अग्रवाल यह प्रस्ताव लेकर आये और यह प्रस्ताव मीटिंग में पास करवाया। आज रितेश गुप्ता ने एक बार फिर अधिकारियों से बात की व्यापारियों की समस्या को सुलझा दिया गया। लेकिन व्यापारियों की यह लड़ाई विधायक और मेयर के बीच आ गयी। इस लड़ाई में रितेश गुप्ता व्यपारियों की समस्या को सुलझाकार जीत हासिल की।
मेयर साहब व्यापारियों का दिमाग खराब हो गया तो क्या होगा?
व्यापारियों की समस्या को लेकर कल रात से लगातार व्यापारियों से बात कर समस्या का समाधान निकालने वाले विधायक रितेश गुप्ता ने व्यापारियों की मीटिंग में कहा की व्यापारियों को 4 दिन से अपनी दुकाने बंद करनी पड़ी यह बहुत दुःखद हैं। नगर निगम द्वारा किराया बढ़ाना और जब एक बार रिनुवल की फीस लेने के बाद दुबारा से फीस लेना गलत हैं साथ ही व्यापारी की दुकान सील करना। इन सभी मुद्दों पर बात हो गयी हैं। किराया जो नगर निगम तय करेगा वह देना होगा साथ ही रेनुवल के नाम पर अब कोई फीस नहीं देनी होंगी। साथ ही सील की गयी दुकान सील हटाई जाएगी। रितेश गुप्ता ने मेयर को चेतावनी देते हुए कहा की कुछ व्यापारी बता रहे थे की मेयर साहब से मिले तो उन्होंने कहा की अगर मेरा दिमाग खराब हो गया तो सब दुकानों पर बुलडोजर चल जायेगा। तो मेयर साहब यह सही बात नहीं हैं अगर व्यापारियों का दिमाग खराब हो गया तो क्या होगा? क्यूंकि इन्हीं व्यपारियों और शहर की जनता की वजह से मैं विधायक हूं आप मेयर हो और देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार हैं।