शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी की काट दी नाक; बोला- बेटे की उम्र के लड़के संग घूमती है, शक्ल बिगाड़ दूंगा, मुंह नहीं दिखा पाओगी

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Jun, 2025 02:24 PM

drunk husband cuts off the nose of his divorced wife

उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर की रहने वाली भारती की शादी नई बस्ती के रहने ओमप्रकाश से हुई थी। ओमप्रकाश प्राइवेट जॉब करता है। ओमप्रकाश ने दो शादियां की हैं ....

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर की रहने वाली भारती की शादी नई बस्ती के रहने ओमप्रकाश से हुई थी। ओमप्रकाश प्राइवेट जॉब करता है। ओमप्रकाश ने दो शादियां की हैं। भारती से 5 बेटियां और दूसरी महिला से 2 बेटे हैं। वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ नई बस्ती में रहते हैं। जबकि भारती ने एक साल पहले तलाक दे दिया था और वह किराए पर कमरा लेकर एक दूसरे युवक के साथ संजय नगर में रहती है।

ओमप्रकाश शराब पीकर भारती के घर में आया। भारती से गाली-गलौज करने लगा। उसने पैसे की डिमांड की। पत्नी ने कहा कि मेरे पास रुपए नहीं हैं। इतना सुनते हुए अवैध संबंध का आरोप लगाने लगा। कहा कि बेटे के उम्र के लड़के के साथ अलग क्यों रहती हो। पत्नी ने इसका विरोध किया। इस पर मारपीट करनी शुरू कर दी। उसने चाकू से मारने की कोशिश की। जब कामयाब नहीं हो पाया तो उसने भारती की नाक काट दी। भारती की नाक से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद उसका पति वहां से भाग गया। बेटी ने मां को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!