Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Jun, 2025 10:50 AM

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाभी का दिल उसके देवर पर आ गया। वो देवर को इतना पसंद करने लगी कि उससे शादी करने की जिद करने लगी...
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाभी का दिल उसके देवर पर आ गया। वो देवर को इतना पसंद करने लगी कि उससे शादी करने की जिद करने लगी। लेकिन, देवर ने उससे शादी करने से मना कर दिया। ये बात उसके दिल पर ऐसी लगी कि उसने जान देने की कोशिश की।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली एक 34 साल की महिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। महिला का पति खेती करता है। इसी बीच अब महिला अपने देवर से प्यार करने लगी। उसका दिल देवर पर आ गया और वो रिश्तों की मर्यादा को तोड़ते हुए उससे शादी करने की जिद पर अड़ी हुई है।
देवर ने किया शादी से मना
देवर पहले से ही शादीशुदा है। इसी वजह से उसने भाभी से शादी करने से मना कर दिया। देवर द्वारा शादी के लिए किया गया इनकार भाभी को पसंद नहीं आया। भाभी इस बात से नाराज हो गई और उसने जान देने की कोशिश की। वह शाम करीब 4 बजे राजघाट पुलिस चौकी के पास पहुंची। यहां सई नदी में छलांग लगाने जा रही थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाया
भाभी नाराज होकर सीधे नदी पर गई और उसमें कूदने की कोशिश की। इस दौरान चौकी पर तैनात मुख्य आरक्षी धनंजय सिंह, दिनेश सिंह ने दौड़कर उसे रोक लिया। इसके बाद उसके पति समेत अन्य परिवार वालों को बुलाया। पुलिस ने उन्हें सारी बात बताई, जिसे जानकर परिवार वालों के होश उड़ गए। अब महिला को समझाने की कोशिश की जा रही है।