Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Jun, 2017 09:56 AM

कानपुर के कन्नौज में एक दूल्हे ने जब सुहागरात में अपनी दुल्हन को देखा तो उसके होश उड़ गए...
कन्नौजः कानपुर के कन्नौज में एक दूल्हे ने जब सुहागरात में अपनी दुल्हन को देखा तो उसके होश उड़ गए। अगले दिन उसने जाकर भाभी को असलियत बताई तो हंगामा मच गया। दुल्हन के ससुरालवालों को बुलाया गया। मामला थाने तक पहुंच गया।
दरअसल यह मामला कानपुर देहात इलाके का है। यहां के युवक की शादी 13 मई को हुई थी। सुहागरात में युवक ने देखा कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसको झटका लगा। यह बात युवक ने जाकर अपनी भाभी से कही। इसके बाद ससुरालियों को बुलाया गया तो मामले को सुलझाने की कोशिशें शुरू हुईं।
युवक के ससुर ने वादा किया कि उसकी दूसरी शादी दुल्हन की छोटी बहन से एक महीने के अंदर करा दी जाएगी। एक महीने का समय निकल गया , शादी नहीं हुई तो फिर हंगामा मचा। युवक ने जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है।
UP HINDI NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-