'किस कास्ट के हो?', सपा नेता ने पहले जाति पूछी, फिर मारा थप्पड़... BHU में बवाल के बाद हिमांशु यादव अरेस्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Apr, 2026 12:59 PM

himanshu yadav arrested

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक छात्र को जाति पूछ कर पीटने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी ...

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक छात्र को जाति पूछ कर पीटने के आरोप में पुलिस ने समाजवादी छात्र सभा की बीएचयू इकाई के अध्यक्ष को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज शिकायत के हवाले से बताया कि छात्र प्रशांत मिश्रा ने आरोप लगाया कि वह बुधवार अपराह्न को अपनी कक्षा में था कि तभी हिमांशु यादव ने उससे उसकी जाति और पाठ्यक्रम के बारे में पूछने के बाद उसकी पिटाई कर दी। 

प्रशांत ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। भेलूपुर के सहायक पुलिस आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने इस घटना की निंदा की। परिषद के इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि लंबे समय से कुछ राजनीतिक दलों के असामाजिक तत्व अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिसर को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से दोषी आपराधिक तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।"

यह भी पढ़ें : मियां-बीवी में हुआ झगड़ा... तो पति बना दरिंदा, पत्नी की नाक और गाल दांतों से नोच डाले, चेहरे पर लगे 10 टांके 

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक और गालों को दांतों से बुरी तरह काट लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चिकासी थाना क्षेत्र के बिरहट गांव के रहने वाले अमरुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन पाना की शादी राठ कोतवाली के टोला गांव निवासी फूल के साथ हुई थी। अमरुद्दीन के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर तकरार होती थी ... पढ़ें पूरी खबर ....

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!