तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दर्दनाक मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 19 May, 2022 12:38 PM

high speed bus trampled two bike riders painful death

जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव के नजदीक एक बस ने  बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया जिसकी उनकी दर्दनाक मौत हो गई। कर्वी सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी शिवरामपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) राकेश मौर्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि खुटहा...

चित्रकूट: जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के खुटहा गांव के नजदीक एक बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया जिसकी उनकी दर्दनाक मौत हो गई। कर्वी सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी शिवरामपुर के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) राकेश मौर्य ने बृहस्पतिवार को बताया कि खुटहा गांव के नजदीक कोटा मोड़ पर बुधवार देर रात करीब साढ़े दस बजे एक डबल डेकर निजी बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया मृतकों की पहचान बरवारा गांव के रहने वाले रामानंद (28) और प्रेम सिंह (29) के रूप में हुई है।  हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और दोनों युवकों के शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौर्य ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान यह हादसा हुआ है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!