तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दर्दनाक मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Jan, 2021 01:59 PM

high speed bolero crushed two bike riders painful death

त्तर प्रदेश के हमरीरपुर जिले में बाइक और बोलेरो की जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही बोलेरो हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमरीरपुर जिले में बाइक और बोलेरो की जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही बोलेरो हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।  बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची राठ कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। परंतु अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को राठ स्वास्थ्य केंद्र में शिनाख्त के लिए रखा दिए है।  
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक मामला जनपद हमीरपुर की राठ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले हमीरपुर रोड के सियामला बाई मंदिर के पास का है। जहां पर तेज रफ्तार बोलेरो और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।  जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकी बुलेरो भी छतिग्रस्त हुई है,दुर्घटना में मौके पर ही दो बाइक सवारों की मौत हो गई।  जबकि बोलेरो ड्राइवर और बोलेरो में सवार लोग खेतों से दौड़ लगाकर भागने में सफल हो गए। मौके पर सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से मृतकों को राठ  स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।
PunjabKesari
चिकित्सक ने बताया कि दोनों युवकों को स्वास्थ्य केन्द्र मृत अवस्था में लाया गया था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। मृतक की पहचान गजराज उम्र 56 वर्ष व पीरबख्श उम्र 58 वर्ष निवासी बहगांव के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर के दोनों शवों को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!