Edited By Mamta Yadav,Updated: 06 Nov, 2023 01:01 AM

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अथक प्रयास के चलते ई संजीवनी में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जनपद कानपुर देहात ने ई संजीवनी में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग जल्द...
Kanpur Dehat, (फरदीन खान): उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अथक प्रयास के चलते ई संजीवनी में बड़ा मुकाम हासिल किया है। जनपद कानपुर देहात ने ई संजीवनी में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने में सफलता हासिल की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग जल्द ही जनपद को प्रथम पायदान पर पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

दरअसल, सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने को लेकर कवायद कर रही है। इसी के चलते सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को लेकर ई संजीवनी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के ग्रामीण क्षेत्र में सीएचओ के माध्यम से देश के बेस्ट चिकित्सकों के माध्यम से उपचार किया जा रहा। साथ ही बेस्ट चिकित्सकों के माध्यम से ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी और सलाह भी दी जा रही है।
इस योजना के सफल क्रियान्वयन में जनपद ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। जनपद ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। जिले के अपर सीएमओ डॉ एस एल वर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। साथ ही और भी आगे बड़ने की आशा व्यक्त की है।