गुड्डू पंडित का नामांकन रद्द, बोले- कल्याण सिंह के बेटे राजू भईया करवा सकते हैं मेरी हत्या

Edited By Imran,Updated: 25 Jan, 2022 05:49 PM

guddu pandit said  kalyan singh s son raju bhaiya can get me killed

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पूर्व बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और एटा से सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

गुड्डू पंडित का कहना है कि राजू भैया के कहने पर ही प्रशासन ने उनका नामांकन पत्र निरस्त किया है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पता है कि पर्चा कैसे भरा जाता है। वो डिबाई विधानसभा से एकतरफा जीत रहे थे। यदि वो जीत जाते तो राजू भैया की राजनीतिक खत्म हो जाती है। अपनी राजनीतिक हत्या होते देख उन्होंने मेरी राजनीतिक की हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वो मेरी हत्या की साजिश भी रच रहे हैं।

बता दें कि कल्याण सिंह के बेटे राजू भैया को बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित दो बार लगातार चुनावी मैदान में पछाड़ चुके है। लोध बाहुल्य सीट डिबाई पर साल 2007 के विधानसभा चुनाव में गुड्डू पंडित ने बसपा के टिकट पर राजू भैया को हराया है। इसके बाद 2012 में उन्होंने सपा के टिकट पर राजू भैया को शिकस्त दी। इसके बाद राजू भैया ने कभी भी इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!