बंदी की मौत पर भड़के साथियों ने जेल में पथराव कर लगाई आग, 30 सिपाही समेत एक कैदी घायल

Edited By Ramkesh,Updated: 07 Nov, 2021 01:40 PM

फतेहगढ़ जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब जेल के अन्दर ही एक कैदी की मौत हो गई। मौत के बाद साथियों ने जेल में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि अगजनी के बाद कैदियों ने फायरिंग की। लगभग चार घंटों तक यह जारी रहा। मामले की। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह...

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ जिला जेल में उस समय हड़कंप मच गया जब जेल के अन्दर ही एक कैदी की मौत हो गई। मौत के बाद साथियों ने जेल में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि अगजनी के बाद कैदियों ने फायरिंग की। लगभग चार घंटों तक यह जारी रहा। मामले की। सूचना पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह व फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल कुछ सिपाहियों के साथ वहां पहुंचे। करीब 30 मिनट से लगातार अलार्म बज रहा है।

PunjabKesari

कैदियों ने डिप्टी जेलर शैलेश कुमार सोनकर पर सुबह हमला कर दिया था। उनके साथ जमकर मारपीट की। पहले तो जेल प्रशासन भीतर ही भीतर खिचड़ी पकाता रहा जब हालात काबू में नही रहे तो आलाधिकारियों को सूचना दी| आग की सूचना पर दो दमकल की गाड़ीयां जेल गेट पर आ गयी| वहीं भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर आ गये| लगभग सभी  थानों का फोर्स एसओजी टीम भी आ गयी| जेल के भीतर से फायरिंग की आवाजें आ रही थी| जेल के भीतर बबाल पनपा कैसे यह जाँच का विषय है।
PunjabKesari
सूत्रों की मानें तो जेल के भीतर पुलिस की पिटाई भी हो गयी है| पता चला है किसी बंदी की बीमारी से मौत के बाद कैदी  साथियों ने जेल के अन्दर जमकर बवाल किया| अभी अधिकारिक पुष्टि कैदी के मरने की नहीं हुई है| जेल में बबाल के दौरान हुए पथराव से थाना मऊदरवाजा का सिपाही जितेन्द्र कुमार घायल हो गया| उसे एम्बुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया।
PunjabKesari
पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने बताया की जेल में पथराव के दौरान पुलिस के 30 सिपाही घायल हुए है। जेल की स्थिति पर काबू पाया गया |सरकारी संपत्ति को कैदियों ने भारी नुकसान पहुचाया। एसपी अशोक मीणा लाठीचार्ज को नकार रहे है जबकि मीडिया के कैमरे में  कैद हुए जेल परिसर के अंदर जमकर लाठीचार्ज हुआ है।पूरी जेल की कई बैरिकों में कैदियों ने किया बवाल किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!