8 लाख रुपये के गांजा सहित चार तस्कर गिरफ्तार, कार के दरवाजों में छिपाया गया 40 किलो 700 ग्राम

Edited By Imran,Updated: 04 May, 2022 07:46 PM

four smugglers arrested including ganja worth rs 8 lakh

पुलिस की आँखों के सामने से फिल्मी स्टाइल में कार की बॉडी में तस्करों द्वारा ले जा रहे गांजे की खेप को बरामद किया है। बुधवार को जिले की नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने अन्तर्राज्यीय तस्करी गिरोह के चार तस्करो को गिरफ्तार किया है।

कुशीनगर: पुलिस की आँखों के सामने से फिल्मी स्टाइल में कार की बॉडी में तस्करों द्वारा ले जा रहे गांजे की खेप को बरामद किया है। बुधवार को जिले की नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने अन्तर्राज्यीय तस्करी गिरोह के चार तस्करो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्वीरों के पास से 40 किलो 700 ग्राम गांजा तथा तस्करी में लगी दो स्कार्पियो की बरामदगी की गयी है। जिसकी कीमत आठ लाख रुपये बतायी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस लाइन मे पत्रकारों से मुखातिब होकर बताया कि सुबह पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। बरामदगी की यह कार्रवाई पिपरा बाजार निरंकारी तिराहा के पास से हुई। स्कार्पियो वाहन की चेकिंग के दौरान 60 छोटे-बडे़ पैकेटों में कुल 40 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत बाजार मे लगभग आठ लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि गांजा तस्करों की पहचान हरेश राम पुत्र नमीराम निवासी बंशी टोला थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण, अंगद यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी रूपहीटाड़ बाजार थाना भितहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारण, सत्येन्द्र कुमार पुत्र मूरत चौधरी मुसहरी भगवान पाण्डेय टोला थाना धनहां जिला पश्चिमी चम्पारण, राजन यादव उर्फ राजल पुत्र सुरेश यादव निवासी रूपहीटाड़ बाजार थाना भितहाँ जनपद पश्चिमी चम्पारण के रूप में हुई। सभी बिहार प्रान्त के निवासी हैं। एसपी ने कहा कि पकडे गये तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!