just now
24 minutes ago
46 minutes ago
1 hour ago
13 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
18 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
सपा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव की 130 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब बेनामी संपत्तियों को खंगाल रही पुलिस
Edited By Harman Kaur,Updated: 28 Nov, 2022 11:38 AM
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने दीपनारायण सिंह पर गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई करते हुए उनकी 130 करोड़ रुपए...
झांसी (शहजाद खान): समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस ने दीपनारायण सिंह पर गैंगस्टर एक्ट तहत कार्रवाई करते हुए उनकी 130 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क कर दिया है। जानकारी के अनुसार जो संपत्ति कुर्क की गई है, वह अपराध के जरिए अर्जित की गई थी। इतना ही नहीं, अब पुलिस दीपनारायण की बेनामी संपत्तियों को खंगाल रही है। बता दें कि दीप नारायण सिंह यादव पर पहला मुकदमा कुख्यात अपराधी लेखराज सिंह यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाए जाने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगने के बाद दर्ज किया गया था और उन्हें जेल भेजा गया था। इसके बाद उनके खिलाफ कई और मुकदमे कायम हुए। दरअसल पुलिस ने दीपनारायण सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के बाद जिलाधिकारी ने उनकी 130 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया था। जिसके चलते नगर मजिस्ट्रेट तथा एसपी सिटी की अगुवाई में पुलिस तथा प्रशासन का अमला दीप नारायण सिंह यादव के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित जमीन पर पहुंचा और दीप नारायण की सारी संपत्ति को कुर्क कर लिया गया। इसके अलावा सिटी के आसपास सहित कई और इलाकों में भी उनकी संपत्ति को कुर्क किया गया है। बता दें कि दीप नारायण सिंह यादव वर्तमान में झांसी जिला कारागार में निरुद्ध हैं। क्या कहती है पुलिस? इस बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी राजेश ने बताया है कि नवाबाद थाना में करीब एक माह पहले पूर्व विधायक दीपनारायण यादव समेत अन्य लोगों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने अपराध करके संपत्ति अर्जित की है। जिलाधिकारी के आदेश पर एसपी सिटी राधेश्याम राय के नेतृत्व में तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण की टीम ने करगुवांजी, भगवंतपुरा और वनगुवां मौजे में जमीन कुर्क की है। जिसकी कीमत लगभग 130 करोड़ रुपए है। एसएसपी राजेश ने आगे बताया कि दीपनारायण यादव पर अब तक कुल 58 मामले दर्ज हैं। करीब ढाई माह पहले पेशी पर आए कुख्यात लेखराज यादव को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश हुई थी। इस मामले में 26 सितंबर को पुलिस पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया था। पूर्व विधायक पर 3 महीने में 7 मुकदमे:- - पूर्व विधायक दीपनारायण पर 30 जुलाई को विजिलेंस थाना में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज हुआ था। आरोप है कि विधायक रहते हुए उनको 14 करोड़ 30 लाख 31444 रुपए की आय हुई, जबकि इस अवधि में उनका खर्च 37 करोड़ 32 लाख 55844 रुपए पाया गया। - 16 सितंबर को कुख्यात अपराधी लेखराज यादव पेशी पर झांसी आया था। आरोप है कि उसको पुलिस कस्टडी से छुड़ाने की कोशिश की गई। षड़यंत्र में पूर्व विधायक शामिल बताये गए। पूर्व विधायक, विष्णु राय समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। - तीसरा केस मोंठ थाने में दर्ज हुआ। पुलिस का दावा है कि लेखराज को छुड़ाने की कोशिश में इस्तेमाल गाड़ी बरामद करने गए थे। वहां पुलिस पर फायरिंग की गई। इस केस में पूर्व विधायक दीपनारायण, उसके साले समेत कई लोगों को आरोपी पाए गए। - 30 सितंबर को नवाबाद थाने में पूर्व विधायक दीपनारायण समेत 17 लोगों पर एक केस दर्ज हुआ। इसमें एक युवक का अपहरण कर उससे केस में जबरन राजीनामा करवाने का आरोप लगा। - 26 अक्टूबर की रात नवाबाद थाना में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ। इसमें पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विष्णु राय समेत 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है। - हाल में ही दीपनारायण के खिलाफ ईडी में भी एक केस पंजीकृत किया गया है।कुछ दिन पहले गरौठा के भाजपा विधायक जवाहरलाल राजपूत को एक धमकी भरा पत्र मिला। इसमें भी दीपनारायण सिंह यादव को आरोपी पाया गया है।
UP की राजनीति को बड़ा झटका! पूर्व कैबिनेट मंत्री का दुखद निधन, राज्य के इस जिले में शोक की लहर, कई...
राजभर ने सपा पर बोला हमला, कहा- मुजफ्फरनगर में जब दंगा हो रहा था तब अखिलेश यादव सैफई में डांस देख...
'किस कास्ट के हो?', सपा नेता ने पहले जाति पूछी, फिर मारा थप्पड़... BHU में बवाल के बाद हिमांशु...
जो कोई भी उधर गया, उसका बुरा हाल हुआ- भाजपा के सहयोगी दलों पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का तंज
सपा विधायक की चलती कार में लगी आग, ... कूदकर बचाई जान, टला बड़ा हादसा
नकली नोट कांड पर सियासी संग्राम: अखिलेश यादव और बीजेपी विधायक आमने-सामने
सपना चौधरी पुलिस कस्टडी में! Lucknow Court में सरेंडर के बाद मचा हड़कंप, आखिर किस जुर्म में भरना...
बड़ा सहारा बनी योगी सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना, ग्रामीण जरूरतमंदों का सपना कर रही है साकार
संवैधानिक संस्थाओं पर उंगली उठाकर बाबा साहब आंबेडकर का अपमान कर रही सपा: योगी
बीजेपी किसी की छवि को खराब करने के लिए करोड़ो रुपये खर्च कर रही है: पोस्टरवार पर अखिलेश का पलटवार
USD $
05/04/2026 07:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीन काम करने वालों पर नजर रखनी होगी, लापरवाही नुकसान...
वृष राशि वालों आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। अविवाहित लोग अपने दिल की बात किसी खास से साझा कर सकते...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, उन्हें मार्गदर्शन दें।
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है। जो लोग अपना व्यवसाय कर रहे हैं, वे विस्तार के बारे में...
सिंह राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी दिनचर्या में सुधार देखने को मिलेगा। रोजमर्रा के कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। सरकारी कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
तुला राशि वालों आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। किसी करीबी की बात आपको आहत कर सकती है। पहले किए गए निवेश से धन वापसी की संभावना है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। प्रेम संबंधों में अच्छी...
धनु राशि वालों आज का दिन संतुलित रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। घर के माहौल पर ध्यान देना जरूरी होगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। काम को लेकर थोड़ा मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रही दूरियां खत्म होंगी। परिवार की सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes