जौनपुर के पूर्व BJP जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह का निधन, वाराणसी में चल रहा था इलाज

Edited By Umakant yadav,Updated: 15 Apr, 2021 06:03 PM

former jaunpur bjp district president ashok kumar singh died

उत्तर प्रदेश में जौनपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं तिलकधारी महाविद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह चौहान का गुरुवार को वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं तिलकधारी महाविद्यालय प्रबंधक अशोक कुमार सिंह चौहान का गुरुवार को वाराणसी में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।

जिले के सदर तहसील एवं जफराबाद थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव के निवासी अशोक कुमार सिंह दो बार भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे और बयालसी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी से चुनाव भी लड़े थे मगर सफलता नहीं मिली थी। जिले के तिलकधारी महाविद्यालय के वह अनवरत पर प्रबंधक रहे।

विगत 1 सप्ताह से उनकी तबीयत खराब हुई थी, उन्हें वाराणसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां पर आज निधन हो गया। उनके बड़े भाई उमानाथ सिंह जिले के बयालसी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे और प्रदेश में जब कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी तो मंत्री रहे। उनके भतीजे डॉ0 के पी सिंह 2014 में जौनपुर से भाजपा के सांसद चुने गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!