प्रेमी के लिए भूल गई पति का प्यार; Lover संग मिलकर रस्सी से घोंट दिया गला, फिर शव के साथ किया ये घिनौना काम

Edited By Pooja Gill,Updated: 13 May, 2025 01:54 PM

forgot the love of husband for lover together with lover

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मासार करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है। जिसके बारे में जानकार सब लोग हैरान हो जाएंगे। मुस्कान की तरह ही एक और पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए पति की बलि...

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल से पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मासार करने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है। जिसके बारे में जानकार सब लोग हैरान हो जाएंगे। मुस्कान की तरह ही एक और पत्नी ने अपने प्रेमी के लिए पति की बलि दे दी। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा। दोनों ने मिलकर रस्सी से उसका गला घोंटा और फिर हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानिए क्या था पूरा मामला 
जानकारी के अनुसार, बिहार के गांव बालू टीला के गुगली भगत (35) का शव बृहस्पतिवार को कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नाई वाली मढ़ैया के जंगल में नत्थू के खेत में मिट्टी से दबा मिला था। शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले का खुलासा करने में जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सामने आया कि उसकी हत्या रस्सी से गला घोंटने के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई और जांच में पता चला कि गुगली की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की है। 

दोनों के बीच बढ़ती गई नजदीकियां 
पुलिस जांच में सामने आया कि गांव नाई वाली मढ़ैया का गितेश गाजियाबाद में रहकर मजदूरी करता था। वहीं गुगली भी अपनी पत्नी पूजा और चार बच्चों के साथ रहता था। यहां गुगली और गितेश में दोस्ती हो गई। घर पर आना-जाना होने की वजह से गितेश की नजदीकी गुगली की पत्नी पूजा से हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। होली पर गुगली पत्नी और बच्चों को लेकर गितेश के गांव आया था। करीब 10-12 दिन तक यहीं रुका। इसी दौरान उसे दोनों के अफेयर के बाद में पता चला गया। जिसके बाद पति-पति दोनों में विवाद होने लगा। गुगली अक्सर उससे मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर पूजा गितेश के साथ गांव आ गई। गुगली भी उनके पीछे-पीछे आ गया। 

हत्या के बाद खेत में शव दबाया 
7 मई को रात 11 बजे गितेश और गुगली में पूजा को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुगली कमरे में सोने चला गला। पत्नी और प्रेमी दोनों ने मिलकर उसे मारने की साजिश रच दी और रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद गितेश ने घर में सो रहे भांजे पंकज को बुलाया। उसकी मदद से पीठ पर गुगली का शव लादकर घर से 500 मीटर दूर नत्थू के खेत में ले गए। यहां फावड़े से मिट्टी डालकर शव को दबा दिया। इसके बाद घर जाकर सो गए। पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!