CBI और ED का डर? अजय कुमार लल्लू ने बताया आरपीएन सिंह क्यों भाजपा में गए, "किसान के बेटे का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगा बूरा"

Edited By Imran,Updated: 26 Jan, 2022 03:42 PM

fear of cbi and ed ajay kumar lallu told why rpn singh went to bjp

कांग्रेस का स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक मामूली किसान के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के कारण ही आरपीएन सिंह ने पार्टी को छोड़ दिया।...

लखनऊ: कांग्रेस का स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक मामूली किसान के बेटे को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के कारण ही आरपीएन सिंह ने पार्टी को छोड़ दिया। इसके साथ ही लल्लू ने यह भी कहा कि जितिन प्रसाद जैसे आरपीएन सिंह सीबीआई और ईडी के डर से भाग रहे हैं। 

वहीं, आरपीएन सिंह पर आरोप लगाते हुए लल्लू ने कहा कि जब मैं आंदोलन कर रहा था तब वे यूपी सरकार के सहयोग में मुझे मना कर रहे थे। खनन माफिया के खिलाफ लड़ाई में भी साथ नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति आरपीएन सिंह में कोई समर्पण का भाव नहीं था। वह कुँवर रत्नजीत प्रताप नारायण सिंह क्षत्रिय लिखते हैं। अब जाकर उनको पिछड़ा और सैथवार लोगों की याद आई है। पिछ़ड़े और दलितों से चिड़ने वालों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!