कानपुर: वरुण धवन की बुलेट पर बाइक का नंबर, चालान कटने से नाराज फैंस ने कमिश्नर से की मुलाकात

Edited By Imran,Updated: 18 Apr, 2022 07:06 PM

fans angry with varun dhawan s bullet being deducted on bike

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की बाइक का चालान काटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं, वरुण धवन की एक फैन अलका मिश्रा ने आज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया और मांग की कि वरुण धवन के खिलाफ नहीं बल्कि उनके टीम के खिलाफ कार्रयवाई...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की बाइक का चालान काटने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं, वरुण धवन की एक फैन अलका मिश्रा ने आज पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया और मांग की कि वरुण धवन के खिलाफ नहीं बल्कि उनके टीम के खिलाफ कार्रयवाई किया जाए। 

पुलिस जांच में बात सामने आई है कि वरुण धवन जिस बुलेट को बिना हेलमेट चला रहे थे, उस पर दूसरी गाड़ी का नंबर लगा हुआ था. इस बीच वरुण धवन पर हुई कार्रवाई का विरोध उनके प्रशंसक करने लगे हैं। पुलिस कमिश्नर से मिलकर फैन ने शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि वरुण धवन अपनी फिल्म बावल की शूटिंग के लिए कानपुर में थे। इस दौरान आनंद बाग में बाइक चलाते हुए वीडियो वायरल हुआ। 

बता दें कि इस वीडियो में वरुण धवन बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। उनकी बाइक पर नंबर भी गलत था और उन्नाव में किसी व्यक्ति के नाम पर दर्ज था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया, जो कानपुर के वरुण धवन के फैंस को पसंद नहीं आया। आज वरुण धवन के प्रशंसक पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा से मिलने पहुंचे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!