कानपुर में एक्सपायर्ड चॉकलेट की लूट: डंपिंग साइट पर टूट पड़ी भीड़, बोरे-थैले भरकर घर ले गए लोग (VIDEO)

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 12:51 PM

expired chocolate loot in kanpur crowds storm dumping site

जिले के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया से एक बेहद हैरान और सतर्क कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां डंपिंग साइट के पास किसी फैक्ट्री संचालक द्वारा फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट्स और टॉफियों को बटोरने के लिए लोगों की भारी भीड़ टूट पड़ी। जिसे जो मिला, वह उसी...

Kanpur News: जिले के पनकी इंडस्ट्रियल एरिया से एक बेहद हैरान और सतर्क कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां डंपिंग साइट के पास किसी फैक्ट्री संचालक द्वारा फेंकी गई एक्सपायर्ड चॉकलेट्स और टॉफियों को बटोरने के लिए लोगों की भारी भीड़ टूट पड़ी। जिसे जो मिला, वह उसी में खाद्य सामग्री भरने लगा कोई बोरे, कोई थैले, तो कोई डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने न सिर्फ लोगों की सेहत, बल्कि एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के निस्तारण को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित डंपिंग साइट के पास किसी व्यापारी ने भारी मात्रा में खराब और बिक्री के अनुपयुक्त हो चुकी चॉकलेट्स-टॉफियां खुले में फिंकवा दी थीं। जैसे ही आसपास के लोगों और राहगीरों की नजर इस पर पड़ी, वहां लूट जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते दर्जनों लोग एकत्र हो गए और जमीन पर बिखरी खाद्य सामग्री उठाने लगे। कुछ ही देर में लोग बोरियों में सामान भरकर अपने-अपने घरों की तरफ रवाना हो गए। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि लोग इसे खुद खाने के लिए ले गए हैं या फिर इसे बाजार में छोटे-मोटे ठेलों पर बेचने की नीयत से ले जाया गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस तरह खुले में पड़ी एक्सपायर्ड सामग्री के सेवन को बेहद घातक बताया है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से पड़ी या धूप-धूल में खराब हो चुकी खाद्य सामग्री खाने से फूड पॉइजनिंग, पेट में इन्फेक्शन और अन्य गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। खासकर बच्चों के लिए यह जहर के समान साबित हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी में आफत की बारिश: 5 लोगों की दर्दनाक मौ/त, सड़कों पर तैर रही स्मार्ट सिटी, स्कूल बंद

नियमों के मुताबिक, किसी भी खाद्य निर्माण इकाई या व्यापारी को एक्सपायर्ड माल का निस्तारण एक निर्धारित सुरक्षित प्रक्रिया के तहत ही करना होता है। इस तरह खुले में खाद्य सामग्री फेंकना ताकि कोई उसे उठाकर इस्तेमाल कर सके, पूरी तरह गैरकानूनी है। मामले में फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग (FSDA) या स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटिया और खतरनाक माल किस फैक्ट्री का था और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!