Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Jul, 2022 04:48 PM

यूपी के आगरा शहर से लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। जिले में पहले बसों की कमी के चलते लोगों को एक बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है।
आगराः यूपी के आगरा शहर से लोगों के लिए एक अच्छी खबर आई है। जिले में पहले बसों की कमी के चलते लोगों को एक बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब इस समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। दरअसल, परिवहन विभाग ने बसों की संख्या में वृद्धि की है। जहां पहले 11 रूटों पर 45 इलेक्ट्रिक बसें चलती थीं, लेकिन अब इसकी गिनती बढ़ाकर 55 कर दी गई है। जिससे लोगों को अब घंटों इंतजार करने से राहत मिलेगी। इस पहल के बाद यात्रियों में खुशी की लहर हैं।
पहले शहर के 11 रुट पर सिर्फ 45 बसे चलती थी अब बसों की संख्या 55 हो गई है इतना ही नहीं इसे 20 रुट तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि खासकर एमजी रोड परगर्मी में सिटी बस के इंतजार में खड़े - खड़े लोगों का बुरा हाल हो जाता था। यह समस्या काफी समय से चल रही थी,पर अब बसों की संख्या बढ़ने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
दयालबाग-भगवान टॉकीज और भगवान टॉकीज से आगरा कैंट के बीच होती है। जिसको ध्यान में रखते हुए शुक्रवार से इन रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है, तो साथ ही कुछ अन्य रूटों पर भी इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन शुरू किया गया है ।