दीपक सिंह ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- विधान परिषद में उप सभापति का हो चुनाव

Edited By Ramkesh,Updated: 16 Oct, 2021 03:32 PM

election of deputy chairman in the legislative council deepak singh

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के विधान पार्षद दीपक सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर विधान परिषद में उप सभापति की नियुक्ति की मांग की है।  सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के यूपी की सत्ता से बेदखल होने के बाद लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के विधान पार्षद दीपक सिंह ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर विधान परिषद में उप सभापति की नियुक्ति की मांग की है।  सिंह ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के यूपी की सत्ता से बेदखल होने के बाद लोकतांत्रिक परंपराओं और मूल्यों का ह्रास हुआ है। परंपराओं के अनुसार विधानसभा में उपाध्यक्ष और विधान परिषद में उप सभापति होता है मगर यूपी में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से यह परंपराये टूट गई है।

PunjabKesari

 उन्होंने राज्यपाल से गुजारिश की कि यूपी में लोकतंत्र के मंदिर की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि कई सालों से विधान परिषद में उप सभापति नहीं चुना जा रहा है । उनकी मांग है कि विधानसभा में उपाध्यक्ष के चुनाव के साथ उपसभापति में चुने जाने की प्रक्रिया सम्पन्न की जाये। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!