करोड़पति यूट्यूबर पर ईडी ने कसा शिकंजा, लग्जरी कारें की जब्त, जाने क्यों हुई कार्रवाई?

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Jan, 2026 06:52 PM

ed tightens its grip on millionaire youtuber seizes luxury cars find out why

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले करोड़पति यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने उनकी लग्जरी गाड़ियों को जब्त...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले करोड़पति यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने उनकी लग्जरी गाड़ियों को जब्त कर लिया है और देश के कई शहरों में छापेमारी की है।

9 ठिकानों पर एक साथ चलाया तलाशी अभियान 
प्रवर्तन निदेशालय के कोलकाता जोनल कार्यालय ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत यह कार्रवाई की। ईडी ने 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी समेत कुल 9 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। इन छापों के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाए गए हैं।

अनुराग द्विवेदी की महंगी लैंड रोवर और डिफेंडर कार जब्त
ईडी ने कार्रवाई के दौरान अनुराग द्विवेदी की महंगी लैंड रोवर और डिफेंडर कार को जब्त किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, ये संपत्तियां अपराध की आय (प्रोसीड्स ऑफ क्राइम – POC) से खरीदी गई होने की आशंका है।

ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े होने का संदेह 
ईडी की जांच में सामने आया है कि जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग द्विवेदी और विभिन्न ऑनलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी ऐप्स से जुड़े हुए हैं। एजेंसी को संदेह है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अवैध सट्टेबाजी से अर्जित धन को अलग-अलग माध्यमों से वैध दिखाने की कोशिश की गई।

अवैध कमाई को लेकर चल रही जांच 
सूत्रों के मुताबिक, अनुराग द्विवेदी पर ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार-प्रसार और उनसे होने वाली अवैध कमाई को लेकर जांच चल रही है। ईडी यह भी पड़ताल कर रही है कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को इन ऐप्स की ओर आकर्षित कर कितनी बड़ी रकम जुटाई गई और उसका इस्तेमाल किन-किन संपत्तियों में किया गया। फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!