UP में अक्टूबर में सबकी मौज! इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और ऑफिस, यहां देखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर, लॉन्ग वीकेंड का मिलेगा मजा

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Sep, 2025 04:50 PM

dussehra holidays in up schools

इस साल अक्टूबर के महीने में छुट्टियों का बंपर धमाका देखने को मिलेगा। देशभर के अलग-अलग रोज्यों में दशहरा और दुर्गा पूजा के अवसर में छुट्टियों का कैलेंडर तैयार हो गया है ......

लखनऊ : इस साल अक्टूबर के महीने में छुट्टियों का बंपर धमाका देखने को मिलेगा। देशभर के अलग-अलग रोज्यों में दशहरा और दुर्गा पूजा के अवसर में छुट्टियों का कैलेंडर तैयार हो गया है। महीने की शुरुआत महानवमी, गांधी जयंती और दशहरे से हो रही है। साथ ही इस महीने में त्योहारों की लंबी लाइन लगी हुई है। ऐसे में महीने भर किसी न किसी अवसर पर छुट्टी या लॉन्ग वीकेंड रहेगा। लोग इन छुट्टियों का जमकर लुत्फ उठाते हुए त्योहारों को धूमधाम से मनाएंगे। 

सरकारी कर्मचारियों और बच्चों के लिए छुट्टियों के लिहाज से अक्टूबर महीने को इस बार एक तोहफे की तरह माना जा रहा है। गांधी जयंती और दशहरे के साथ महीने की शुरुआत करने के बाद करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों के उपलक्ष में यूपी में अवकाश रहेगा। इसके अलावा इस महीने में 4 रविवार भी पड़ेंगे, जिससे खासकर स्कूली बच्चों को लंबी छुट्टियों का आनंद मिलेगा। 

पहले सप्ताह में इतनी छुट्टियां
1 अक्टूबर : महानवमी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती और विजयदशमी पर स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। 
3 अक्टूबर : रविवार
7 अक्टूबर : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर, बैंक  और ऑफिस बंद रहेंगे। 

पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट 
1 अक्टूबर : महानवमी पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
2 अक्टूबर : महात्मा गांधी जयंती और विजयदशमी पर स्कूलों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। 
5 अक्टूबर : रविवार
7 अक्टूबर : महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर, बैंक  और ऑफिस बंद रहेंगे। 
10 अक्टूबर : करवा चौथ पर बैंकों और सरकारी दफ्तरों में महिला कर्मचारियों को अवकाश मिलेगा।
12 अक्टूबर : रविवार  
18 अक्टूबर : धनतेरस के चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
19 अक्टूबर : रविवार  
20 अक्टूबर : नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली 
21 अक्टूबर : दिवाली की छुट्टी 
22 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा 
23 अक्टूबर : भैया दूज 
26 अक्टूबर : रविवार

इन सभी त्योहारों के चलते स्कूले, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहने वाले हैं। सीएम योगी ने 07 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान किया है। हालांकि, निजी संस्थानों और कॉर्पोरेट ऑफिस पर यह अवकाश लागू होना उनकी नीतियों पर निर्भर करेगा। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!