UP Politics News: BJP नेत्री ऋचा राजपूत पर होगा एक्शन, भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान

Edited By Imran,Updated: 09 Jan, 2023 01:17 PM

dimple yadav accused of making lewd remarks

यूपी में भीषण ठंड होने के बावजूद सियासी माहौल गर्माया हुआ है, इस वक्त प्रदेश की पक्ष और विपक्ष की पार्टियां आमने- सामने हैं। दरअसल, सपा और भाजपा की लड़ाई शुरु तो ट्वीटर हैंडल से हुई थी, लेकिन अब यह जमीनी लड़ाई बन गई है।

लखनऊ: यूपी में भीषण ठंड होने के बावजूद सियासी माहौल गर्माया हुआ है, इस वक्त प्रदेश की पक्ष और विपक्ष की पार्टियां आमने- सामने हैं। दरअसल, सपा और भाजपा की लड़ाई शुरु तो ट्वीटर हैंडल से हुई थी, लेकिन अब यह जमीनी लड़ाई बन गई है। पहले रविवार को लखनऊ पुलिस ने सपा मीडिया सेल के हेड मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद अखिलेश यादव खुद पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। अब बीजेपी नेता ऋचा राजपूत पर भी एक्शन की तैयारी शुरू हो गई है।
PunjabKesari
वहीं इस मामले को लेकर BJP प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है कि ऋचा राजपूत पर भी कानून विवेचना कर रहा है और उसी के तहत कार्रवाई होगी। जो भी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए वो होगी। हालांकि अखिलेश यादव को अराजकता से बचना चाहिए। हर लगातार कानून के राज और विधि सम्मत कार्रवाई पर यकीन रखते हैं। इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, "अखिलेश यादव परिवार वाद से आगे नहीं बढ़ पाए हैं, आगे कुछ भी कर लें जनता साथ नहीं आएगी."

यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार, बोले- जहर मिला दिया तो... हमें भरोसा नहीं

नरेश उत्तम ने कराया था FIR दर्ज
 सपा मीडिया सेल के हेड मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा के सोशल मीडिया हेड रीचा राजपूत पर FIR दर्ज करा दिया। शिकायत में उन्होंने लिखा कि सपा से मैनपूरी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ रीचा रजपूत ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। 
PunjabKesari
सपा कर्यकर्ताओं पर भी मुकदमा दर्ज 
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव लखनऊ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। इस दौरान यूपी पुलिस मुख्यालय के बाहर सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना देना शुरू कर दिया। इस धरना प्रदर्शन में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या भी शामिल थे। अब इसी को लेकर  खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिए है। बता दें कि यह fir पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने के मामले में की है नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 144, बिना इजाजत धरना देने समेत अन्य धाराओं में भी दर्ज किया है यह FIR सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज की गई है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!