Edited By Pooja Gill,Updated: 06 May, 2025 10:14 AM

लखनऊः कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान का उपहास उड़ाते हुए कहा कि सरकार राफेल से ‘नींबू-मिर्च' कब उतारेगी...
लखनऊः कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने राफेल लड़ाकू विमान का उपहास उड़ाते हुए कहा कि सरकार राफेल से ‘नींबू-मिर्च' कब उतारेगी और कब पहलगाम हमले के खिलाफ ठोस कार्रवाई करेगी। उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और अजय राय के बयान पर पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अजय राय पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया है।
'कांग्रेस की दूषित मानसिकता देश के सामने उजागर'
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा, अजय राय के इस बयान से कांग्रेस की दूषित मानसिकता देश के सामने उजागर हुई है। कांग्रेस के नेता अपने बयानों से भारतीय सेना का मनोबल गिराना चाहते हैं। कांग्रेस देश विरोधी बयान देता है उनका इतिहास देश विरोधी बयानों से भरा है। उन्होंने सेना का अपमान किया है। देश की जनता राष्ट्र विरोधी ताकतों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी और देश की जनता राष्ट्र विरोधी राजनीतिक दलों का सफाया करेगी।
अजय राय का बयान
अजय राय ने राफेल विमान का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि पाकिस्तान को पहलगाम हमले का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार राफेल के ऊपर से नींबू-मिर्च कब हटाएगी? उन्होंने अपनी आलोचना को और धार देने के लिए प्रतीकात्मक तौर पर एक खिलौना विमान से नींबू-मिर्च लटकाकर दिखाया और कहा कि पूरा भारत पहलगाम हमले का बदला लिये जाने का इंतजार कर रहा है, लेकिन केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।