Dev Deepawali: देव दीपावली आज; काशी में 12 लाख दीपों से रोशन होंगे घाट, पहला दीप जलाएंगे सीएम योगी

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Nov, 2023 03:00 PM

dev deepawali dev deepawali today

Dev Deepawali 2023: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज यानी 27 नवंबर (सोमवार) को देव दीपावली को बेहद दिव्य और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पूरे शहर को लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। योगी सरकार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से...

Dev Deepawali 2023: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज यानी 27 नवंबर (सोमवार) को देव दीपावली को बेहद दिव्य और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पूरे शहर को लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। योगी सरकार देव दीपावली को भव्य बनाने के लिए 12 लाख दीपों से घाटों को रोशन करेगी। इनमें एक लाख दीप गाय के गोबर के बने होंगे। साफ़ सफाई करके तिरंगा स्पायरल लाइटिंग से शहर व घाट सजाए गए हैं। देव दीपावली पर 8 से 9 लाख पर्यटकों के आने का अनुमान है। देव दीपावली के लिए सभी तैयारियां की गई है।

PunjabKesari
बता दें कि उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर 85 घाटों की श्रृंखला पर इस साल योगी सरकार की ओर से 12 लाख और जन सहभागिता से मिलकर कुल लगभग 21 लाख से अधिक दीप काशीवासी घाटों, कुंडों, तालाबों और सरोवरों पर जलाए जाएंगे। गंगा पार रेत पर भी दीपक रोशन होंगे। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ नमो घाट पर पहला दीप जलाएंगे। सीएम शाम 4 बजे नमो घाट जाएंगे। सुरक्षा के भी कड़े इंतज़ाम किए जा रहे हैं। इस बार देव दीपावली देखने के लिए 70 देशों के राजदूत, डेलीगेट्स और परिवार के लोग आ रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मेहमान देव दीपावली देखेंगे।

PunjabKesari
70 देशों के राजदूत व 150 विदेशी डेलिगेट्स देखेंगे अलौकिक नजारा
देव दीपावली कार्तिक मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। विश्वविख्यात देव दीपावली पर साक्षी बनने के लिए 70 देशों के राजदूत काशी आएंगे। इनके साथ ही 150 विदेशी डेलीगेट्स और परिजन भी देव दीपावली का दिव्य नजारा देखेंगे। मुख्यमंत्री योगी इनका स्वागत करेंगे। उनके नेतृत्व में सभी मेहमान देव दीपावली के अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनेंगे। मेहमान दोपहर बाद एयरपोर्ट से नमो घाट आएंगे। यहां से क्रूज़ पर सवार होकर देव दीपावली के भव्य नज़ारे को कैद करेंगे। भारतीय परंपरानुसार एयरपोर्ट पर मेहमानों का स्वागत होगा। वहीं एयरपोर्ट समेत विभिन्न स्थानों पर लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे। स्वागत के लिए रास्तों और चौराहों को सजाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!