देवरिया: कोरोना संदिग्‍ध युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Apr, 2020 07:31 PM

deoria corona suspect s death stir in health department

कोरोना संदिग्‍ध की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। 21 वर्षीय यह युवक 20 मार्च को मुंबई से लौटा था।

देवरिया: कोरोना संदिग्‍ध की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। 21 वर्षीय यह युवक 20 मार्च को मुंबई से लौटा था। वह होम क्‍वारंटीन में था जहां गुरुवार रात तबीयत बिगडऩे के बाद जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। युवक का नमूना कोरोना जांच के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

बता दें कि पूर मामला खामपार थाना क्षेत्र के परगसहां निवासी 21 वर्षीय युवक करीब तीन महीने पहले मुंबई गया था। वहां पर सटरिंग का कार्य करता था। वह 20 मार्च को अपने घर आया था। ग्राम प्रधान के फोन करने पर 25 मार्च को युवक के घर एंबुलेंस से कुछ स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे थे। युवक की सेहत खराब देख उसे अलग रखने और परिजनों के संपर्क नहीं रहने देने का निर्देश देकर वे लौट आए थे। तब से वह अलग कमरे में रहता था।

 गुरुवार की देर रात उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के फोन करने पर उसके घर एबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। देर रात युवक को कोरोना संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। जांच के लिए डॉक्टरों की टीम ने उसका सैम्पल लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा है। शुक्रवार को करीब 4 बजे युवक ने दम तोड़ दिया।

 DM अमित किशोर ने बतया कि युवक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। उसका सैम्पल शुक्रवार को जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भेजा गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक को सांस लेने में दिक्कत थी। वह कोरोना संक्रमित था या नहीं यह जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पूरी सतर्कता बरतते हुए मेडिकल गाइडलाइन के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कराया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!