मूलभूत समस्या रोटी, कपड़ा औऱ मकान को ध्यान में रखकर घोषित करना था बजट: हरिवंश सिंह
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Feb, 2020 11:17 AM
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंचे अपना दल और भाजपा के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद बजट 2020 से नाखुश दिखे। उन्होंने वित्त मंत्री...
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंचे अपना दल और भाजपा के पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद बजट 2020 से नाखुश दिखे। उन्होंने वित्त मंत्री से इनकम टैक्स पर दिए गए हाउसिंग मामले को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि मूलभूत समस्याओं रोटी, कपड़ा औऱ मकान को ध्यान में रखकर बजट घोषित करना चाहिए था। बजट 2020 से आम आदमी पर खासा बोझ पड़ेगा।

पूर्व सांसद ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी किए गए बजट के इनकम टैक्स में की गई कटौती पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कटौती लोगों को महंगी पड़ सकती है। उन्होंने वित्त मंत्री से आयकर के दायरे में दी जाने वाली हाउसिंग मामले की छूट पर दोबारा विचार करने की मांग भी की है। उनका कहना है कि रोटी कपड़ा और मकान आम इंसान की जरूरत होती है। जिस तरीके से सरकार ने हाउसिंग लोन पर दी जाने वाली छूट को अपने इस सत्र के दौरान खत्म करने का प्रयास कर रही है उससे लोगों में धीरे-धीरे हाउसिंग लोन का कोई फायदा नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि अभी तक लोगो को हाउसिंग लोन का फायदा टैक्स रिबेट में मिल जाता था जिससे लोग अपना टैक्स बचा लेते थे। लेकिन इस स्लैब के तहत लोग धीरे-धीरे घर खरीदना कम करेंगे जिससे आने वाले समय में भारत की आर्थिक नीति पर भी असर पड़ेगा।
Related Story

UP में हाइवे पर हैवानियत: कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ... एक पैर काट डाला, बदहवास मां कपड़ों से...

बारिश में भी नहीं रुका जनता दर्शन! CM Yogi ने 250 लोगों की सुनी समस्याएं, बोले- घबराइए मत, सबकी...

हटाए गए या खुद हटे? राम मंदिर ट्रस्ट से बाहर होते ही गोपाल राव का बड़ा दावा- 'सोना-चांदी सब...

'राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP', हनुमानगढ़ी विवाद पर जमकर बरसे अखिलेश,...

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प: मंत्री स्वतंत्र देव...

खो-खो केवल खेल नहीं, भारत की सांस्कृतिक विरासत और युवा शक्ति का प्रतीक है : अभिषेक सिंह

कांवड़ यात्रा से पहले UP अलर्ट! होगी हाईटेक सुरक्षा, AI कैमरे और ड्रोन रखेंगे पैनी नजर, प्रशासन का...

'गहने गिरवी रखे, जमीन बेची... EO ने 19 लाख घूस लेकर भी नहीं दी नौकरी!' 5 पन्नों का सुसाइड नोट...

24 साल पुराने चर्चित इंद्र देव सिंह ह*त्याकांड में बड़ा फैसला, 3 हत्यारों को उम्रकैद, डेढ़ लाख का...

'राष्ट्रहित के प्रति आपका समर्पण प्रेरणादायी', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर बधाइयों की...