RSS के जिला कार्यवाहक पर जानलेवा हमला, पिटाई के बाद चाक़ू से गोदा ; हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Mar, 2025 04:22 PM

deadly attack on rss district functionary

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक प्रमोद जी पर जानलेवा हमला किया गया। बच्चों के विवाद को सुलझाने पहुंचे जिला कार्यवाहक को दबंगों ने पहले जमकर पीटा। फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। प्रमोद जी को गंभीर हालत में...

महोबा : उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक प्रमोद जी पर जानलेवा हमला किया गया। बच्चों के विवाद को सुलझाने पहुंचे जिला कार्यवाहक को दबंगों ने पहले जमकर पीटा। फिर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। प्रमोद जी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। आरएसएस के जिला कार्यवाहक पर जानलेवा हमले के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। 

विहिप, बजरंगदल, आरएसएस के कार्यकर्ता पहुंचे अस्पताल 
मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कबरई थाना क्षेत्र के मनीषा टॉकीज के पास का है। यहां प्रमोद जी बच्चों के बीच हुए विवाद को सुलझाने पहुंचे थे। तभी तीन दबंगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। फिर चाकू से हमलाकर उन्हें घायल कर दिया। प्रमोद जी पर हमले की जानकारी मिलत ही बड़ी संख्या में विहिप, बजरंगदल और आरएसएस के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। साथ ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बता दें कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 

कार्यकर्ताओं ने दरोगा पर लगाया आरोप 
विहिप, बजरंगदल और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने दरोगा मलखान सिंह पर अभद्रतापूर्ण भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने दरोगा पर वारदात के बाद बदतमीजी करने का भी आरोप लगाया है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!