11 किमी घसीटा कार में फंसा शव...दो हिस्सों में बंटा शरीर, यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Feb, 2023 09:51 AM

dead body stuck in car dragged 11 km body divided in

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली के कंझावला जैसा हादसा हुआ है। जहां कार ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा। वहीं जब गाड़ी टोल प्लाजा पर रुकी तब सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी देखकर दंग रह गया। पूरी गाड़ी पर...

मुथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली के कंझावला जैसा हादसा हुआ है। जहां कार ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा। वहीं जब गाड़ी टोल प्लाजा पर रुकी तब सिक्योरिटी गार्ड गाड़ी देखकर दंग रह गया। पूरी गाड़ी पर टुकड़े चिपके हुए थे। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के नीचे से शव को बामुश्किल निकाला। वहीं भयानक हादसा देखकर आस-पास के लोग सिहर उठे।
PunjabKesari
कार स्विफ्ट डिजायर है, नंबर DL12 CT2125 है। मंगलवार तड़के 4 बजे मांट टोल प्लाजा पर पहुंची। कार में 2 महिला और 2 पुरुष सवार थे। वे लोग दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र के संगम विहार के रहने वाले हैं। परिवार के साथ आगरा में शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। टोल कटाने के लिए जब गाड़ी रुकी तो वहां मौजूद गार्ड ने गाड़ी के पीछे से सड़क पर बहते खून के निशान दिखे। फिर गाड़ी के पीछे जाकर देखा तो एक युवक का शव फंसा था।

PunjabKesariक्या कहती है पुलिस? 
इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि जिस कार में शव फंसा था वह आगरा से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह स्विफ्ट कार चला रहे थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया है कि रात को एक्सप्रेस- वे पर कोहरा था। किसी वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ा रहा होगा। कोहरे में शव दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार में फंसकर घिसटता चला आया होगा। मृतक की जेब से टूटा की-पैड मोबाइल और करीब 500 रुपए मिले हैं। शव इस कदर बिगड़ गया था कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था।

एसपी ने बताया कि पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। मृतक की शिनाख्त इटावा निवासी रिजपाल सिंह रूप में हुई है। जिसकी उम्र 25 साल है। जो दिल्ली में कोरियर कंपनी में गाड़ी चलाता था। एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-106 पर खून के निशान मिले हैं। आशंका है कि वहां हादसा हुआ था। शव टोल प्लाजा तक घिसटता आया। माइल स्टोन-106 से टोल प्लाजा की दूरी करीब 11 किमी है। टक्कर कार से हुई या किसी और वाहन से इसकी जांच की जा रही है।

मुझे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी- कार ड्राइवर
वहीं कार कार ड्राइवर वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उसकी कार से कोई हादसा भी नहीं हुआ। उसे टोल प्लाजा पर लोगों ने बताया कि गाड़ी में शव फंसा है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरा था। दूसरे वाहन से हादसा हुआ होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!