आगराः हाउस टैक्स को लेकर नगर निगम में पार्षदों ने किया जमकर हंगामा, मेयर ने रद्द किए डेढ़ लाख नोटिस

Edited By Harman Kaur,Updated: 13 Oct, 2022 11:50 AM

councilors created a ruckus in the municipal corporation regarding house tax

आगराः जिले के नगर निगम में बुधवार को पार्षदों ने हाउस टैक्स को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं, हंगामा बढ़ता देख महापौर नवीन जैन ने हाउस टैक्स के करीब डेढ़ लाख नोटिस निरस्त कर दिए....

आगराः जिले के नगर निगम में बुधवार को पार्षदों ने हाउस टैक्स को लेकर जमकर हंगामा किया। वहीं, हंगामा बढ़ता देख महापौर नवीन जैन ने हाउस टैक्स के करीब डेढ़ लाख नोटिस निरस्त कर दिए। दरअसल नगर निगम के सदन में पार्षदों ने मनमाने ढंग से हाउस टैक्स जारी होने पर साईं कंपनी के खिलाफ सवाल उठाए और खूब हंगामा किया। जिसके बाद मामला बढ़ता देख महापौर ने हाउस टैक्स के सारे नोटिस रद्द कर दिए। वहीं, इस दौरान सदन में पूर्व मंत्री और आगरा कैंट से विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश भी मौजूद रहे।

बता दें कि नगर निगम के सदन में पार्षदों ने साईं कंपनी पर मनमाने ढंग से हाउस टैक्स सर्वे के आरोप लगाते हुए जामकर हंगामा किया। इसमें पार्षदों का साथ देते हुए पूर्व मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने भी साईं कंपनी के सर्वे पर सवाल उठाए। जिसेक बाद मामला काफी बढ़ गया। इसी कड़ी में सबकी बातें सुनने के बाद मेयर नवीन जैन ने साईं कंपनी की ओर से जारी किए गए सारे नोटिस निरस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए। जिसके चलते आगरा वासियों के लिए जारी किए गए तकरीबन डेढ़ लाख नोटिस रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही हाउस टैक्स को लेकर आगे होने वाले सर्वे पर भी रोक लगा दी गई है। जिसमें लगभग 3.20 लाख घरों का हाउस टैक्स सर्वे  किया जाना था। इसमें से डेढ़ लाख लोगों के घरों का सर्वे कर उनके लिए नोटिस जारी किए गए थे। जिन्हें अब रद्द कर दिया गया है।

वहीं, आगरा कैंट से विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश ने कहा कि साईं कंपनी ने गलत एसेसमेंट किया है। इसी बात का पार्षदों ने विरोध किया है। साथ ही उन्होंने कंपनी के सर्वे पर रोक लगाने की मांग की है। डॉ. जीएस धर्मेश ने आगे कहा कि उनका मकान एक मंजिला है। जिसे चार मंजिला बताकर हाउस टैक्स का नोटिस दिया गया है। मेरे अलावा अन्य लोगों के पास भी एक मंजिला के मकान को दो से तीन मंजिल दिखाकर गृह कर के नोटिस भेजे गए हैं।




 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!