UP Politics : भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, 26 जनवरी से होगा शुरु

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 12 Jan, 2023 04:59 PM

congress s hath se hath jodo campaign will start from january 26

इस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है और देश जोड़ने की बात कर रहे है। इस यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू किया था।

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : इस वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे है और देश जोड़ने की बात कर रहे है। इस यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू किया था। इस यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में होने वाला है। राहुल गांधी की यात्रा से उपजी कांग्रेस के लिए सहानुभूति का फायदा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उठाना चाहती है। इसके लिए वह 26 जनवरी से प्रदेश भर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान निकालने जा रही है। जो कि 2 महीने तक चलेगा। जिसके माध्यम से वह प्रदेश भर के जिलों में तहसील व गांव स्तर तक जाकर लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेगी।    

PunjabKesari

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर हुई बैठक
आपको बता दे कि कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने प्रदेश मुख्यालय में राज्य के बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ एक बड़ी बैठक की। जिसमें कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए रोडमैप तैयार किया गया। इस बैठक में अभियान के प्रचार प्रसार के लिए रणनीति तैयार की
गई।

PunjabKesari

भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की छवि में सुधार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से एक तरफ जहां उनकी छवि में सुधार हुआ है। वहीं दूसरी तरफ लोगों का देश की सबसे पुरानी पार्टी के तरफ सहानुभूति भी बढ़ी है। इसी का फायदा उठाकर UP Congress हर जिले में बूथ स्तर तक मतदाताओं को जोड़ने का काम कर करना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के साथ हाथ जोड़ो अभियान में पार्टी की महासचिव व उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी भी शामिल होने वाली है।

PunjabKesari

भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर विपक्ष का जमावड़ा
तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर 2022 को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में होने वाला है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत की प्रमुख 21 विपक्षी पार्टियों को पत्र लिखकर इसके समापन समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। सबसे बड़ी अचंभे की बात यह है कि इस समापन समारोह से नवीन पटनायक कि बीजू जनता दल (BJD) और जगनमोहन रेड्डी की YSR Congress को दूर रखा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!