लखनऊ: पूरी दुनिया में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर वर्ष को 8 मार्च क महिला दिवस मनाया जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्य नाथ योगी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दी है। सीएम योगी ने अपने ट्विट में लिखा है कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है और हमारा मंत्र है कि महिला स्वस्थ, तो परिवार स्वस्थ आज होने वाला आरोग्य मेला हमारी मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण को समर्पित है।

उन्होंने आगे लिखा कि आपकी सरकार 8 मार्च को जन्म लेने वाली बालिकाओं को उपहार व मां को पोषण युक्त आहार भी उपलब्ध कराएगी। वहीं प्रधान मंत्री ने भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं।
आजम के जेल जाने पर बोलीं साध्वी प्राची- अपने कर्मों का फल मिल रहा
NEXT STORY