सबसे तेजी से उभरने वाली अर्थव्यवस्था बन चुका है यूपी: CM योगी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Oct, 2021 12:36 PM

cm yogi says up has become the fastest growing economy

मृख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। कभी कल्याणकारी योजनाओं में काफी पीछे रहने वाला यह प्रदेश आज देश की 44 योजनाओं में...

गोरखपुर: मृख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था के रूप में सामने आया है। कभी कल्याणकारी योजनाओं में काफी पीछे रहने वाला यह प्रदेश आज देश की 44 योजनाओं में नम्बर एक है। गोरखपुर के जंगल कौड़िया के रसूलपुर चकिया में महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण और परिसर में स्थापित ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण के मौके पर योगी ने कहा कि यूपी दुनिया के लिए सबसे अच्छा निवेश और सुरक्षा का वातावरण देने वाला राज्य है। नया और उभरता उत्तर प्रदेश अब देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि 2014 से बदलते भारत को और 2017 से बदलते उत्तर प्रदेश को सभी लोगों ने देखा है। सबको बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज अच्छी सड़कों और बिजली की सुविधा हर गांव तक है। पहले किसानों का धान क्रय नहीं होता था। औने पौने दाम पर बेचने की मजबूरी होती थी परए आज कई केंद्र बनाए गए हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद होती है और पैसा सीधे किसान के खाते में ट्रांसफर होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सबको सुरक्षा का माहौल दिया। पहले पर्वों पर कर्फ्यू लग जाता था, लेकिन आज कर्फ्यू तो दूर की बात हैए कोरोना भी भाग गया है। नेकनीयती के साथ किए गए कार्य का अच्छा परिणाम आता है। इसमें ईश्वर भी साथ देते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में बंद प्रदेश के विकास के रास्ते को 2017 में बीजेपी सरकार ने खोला। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में सड़क,बिजली,सुरक्षा,शिक्षा,स्वास्थ्य सब कुछ बदहाल था। गरीबों को राशन तक नहीं मिलता था। अब तो चौड़ी सड़कों का जाल बिछ गया है। सबको सुरक्षा की गारंटी है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र सुद्दढ हुआ है। सबको पर्याप्त बिजली मिल रही है। गरीबो को मुफ्त राशन मिल रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!