CM योगी के मंत्री की बहन से 49 लाख की ठगी, पूर्व विधायक गिरफ्तार... पत्नी फरार

Edited By Imran,Updated: 23 Jan, 2025 03:22 PM

cm yogi s minister s sister cheated of rs 49 lakh

यूपी में सीएम योगी के मंत्री के मंत्री की बहन के साथ 49 लाख रूपए की ठगी की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में  गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूर्व विधायक सुभाष पासी और उसकी पत्‍नी पर दर्ज धोखाधड़ी और...

हरदोई: यूपी में सीएम योगी के मंत्री के मंत्री की बहन के साथ 49 लाख रूपए की ठगी की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में  गाजीपुर के पूर्व विधायक सुभाष पासी को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूर्व विधायक सुभाष पासी और उसकी पत्‍नी पर दर्ज धोखाधड़ी और गैंगस्‍टर के मामले में तलाश थी।

दरअसल, गुरुवार को आरोपी पूर्व विधायक को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसकी पत्‍नी को अभी भी पुलिस तलाश रही है। बताया जा रहा है कि गाजीपुर निवासी पूर्व विधायक सुभाष पासी मुंबई के जुहू में रहता है। वहीं, पड़ोसी अक्षय अग्रवाल के जरिये उसकी मुलाकात हरदोई के चंद्र प्रकाश गुप्‍ता से हुई थी। उन्‍हें बताया गया कि सुभाष प्रॉपर्टी का काम करता है। सुभाष ने मुंबई के आराम नगर में एक फ्लैट खाली होने की बात कही और ढाई करोड़ रुपये में खरीदने का ऑफर दिया। इस पर प्रकाश चंद्र सुभाष के साथ रुचि गोयल के घर गए। रुचि गोयल नितिन अग्रवाल की बहन हैं। यहां कई लोगों के सामने रुचि ने 49 लाख रुपये का चेक सुभाष और उसकी पत्‍नी रीना को दिया। रीना ने चेक अपने अकाउंट में लगाकर पैसे निकाल लिए।

2 बार गाजीपुर से विधायक रह चुका है
मिली जानकारी के अनुसार,  कुछ दिन बाद सुभाष और रीना ने रुचि गोयल को फ्लैट के फर्जी कागज थमा दिए। इससे पहले अक्षय अग्रवाल ने भी सुभाष पासी और रीना के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने की एफआईआर दर्ज कराई थी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि पूर्व विधायक सुभाष पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पत्‍नी की तलाश की जा रही है। सुभाष पासी गाजीपुर की सैदपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुका है। 2022 में वह भाजपा के टिकट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!