Twitter पर CM  योगी आदित्यनाथ के नाम रहा साल 2022 का आखिरी दिन, टॉप ट्रेंड हुआ #UPYogi2022

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Jan, 2023 09:54 AM

cm yogi adityanath s last day of the year on twitter top trend upyogi2022

साल 2022 के अंतिम दिन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कामकाज पर जम कर सवाल जवाब हुए जिसके चलते ट्विटर पर हैशटैग यूपीयोगी2022 (#UPYogi2022) लगातार कई घंटे तक टॉप ट्रेंड में बना...

लखनऊ(अश्वनी सिंह): साल 2022 के अंतिम दिन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के कामकाज पर जम कर सवाल जवाब हुए जिसके चलते ट्विटर पर हैशटैग यूपीयोगी2022 (#UPYogi2022) लगातार कई घंटे तक टॉप ट्रेंड में बना रहा। यूजर्स ने 2022 को सीएम योगी का साल घोषित करते हुए उनके सुशासन, खासकर कानून व्यवस्था, माफिया राज के अंत, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और महिला सुरक्षा को लेकर तारीफ की वहीं 2023 में होने वाले यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर भी ट्विटर पर यूजर्स ने सीएम योगी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।

PunjabKesari

साल के आखिरी दिन ट्विटर पर 40 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा #UPYogi2022
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को साल के आखिरी दिन ट्विटर पर 40 करोड़ यूजर्स तक हैशटैग यूपीयोगी2022 पहुंचा, वहीं तकरीबन 20 हजार यूजर्स ने इस हैशटैग के जरिए योगी सरकार पर विश्वास जताते हुए अपने विचारों को व्यक्त किया। इसके अलावा लगभग 50 हजार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए सीएम योगी के शासन को साल 2022 के दौरान सबसे उपयोगी बताया। यूजर्स के अनुसार जिस तरह से यूपी में राजनीतिक सरपरस्ती पाए माफिया की कमर तोड़ी गई है वो काबिले तारीफ है। इसकी वजह से प्रदेश में उद्योग धंधे का माहौल बना है और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री के पशु प्रेम का हर कोई एक बार फिर हो गया मुरीद
आपको बता दें कि इस बार शनिवार को सीएम योगी की गोद में बैठी बिल्ली की तस्वीर जैसे ही ट्विटर पर आई, लाइक, रीट्वीट की झड़ी लग गई। हर कोई मुख्यमंत्री के पशु प्रेम का एक बार फिर मुरीद हो गया। महज आधे घंटे में इस ट्वीट को 3500 से अधिक लोग लाइक व 550 से अधिक लोग रीट्वीट कर चुके थे। जबकि 73 हजार से अधिक लोग देख चुके थे। इसके पहले अक्टूबर माह में गोरखपुर चिड़ियाघर में तेंदुओं के शावकों को दूध पिलाते और उन्हें दुलारते हुए मुख्यमंत्री की तस्वीर भी ट्विटर पर धूम मचाने वाली थी।

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!