पढ़ाई कर रहे थे बच्चे... अचानक गिरी स्कूल की छत, मलबे में दबे 5 बच्चे, एक का पैर टूटा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Oct, 2022 06:34 PM

children were studying  suddenly the roof of the school fell

यूपी के अलीगढ़ में एक कन्या पाठशाला की जर्जर छत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच बच्चे मलबे के नीचे दब गए। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण तत्काल वहां दौड़ पड़े। बच्चों को तुरंत मलबे के नीचे से निका...

अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ में एक कन्या पाठशाला की जर्जर छत गिरने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में पांच बच्चे मलबे के नीचे दब गए। हादसा होते देख आसपास के ग्रामीण तत्काल वहां दौड़ पड़े। बच्चों को तुरंत मलबे के नीचे से निकालने का काम शुरू किया। जिसके बाद बच्चों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
PunjabKesari
बच्चे कर रहे थे पढ़ाई, अचानक गिरी कमरे की छत 
दरअसल, बेसवा गांव के कन्या पाठशाला नंबर-3 में दोपहर में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक कमरे की छत ढह गई, जिससे स्कूल में चीख पुकार मच गई। पांच बच्चे मलबे के नीचे दब गए। अचानक छत गिरने से किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। वहां बच्चे मलबे में दब गए। छत गिरने की आवाज से लोग दौड़कर स्कूल पहुंचे। उन्होंने देखा की छत गिरी हुई है। बच्चे उसके नीचे दबे हुए हैं। जिसके बाद लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान कई बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
PunjabKesari
इलाके के लोग कई बार कर चुके शिकायत- ग्रामिण
मलबे के नीचे दबने के कारण एक छात्रा का पैर टूट गया। उसके पैर में प्लास्टर बांधा गया है। वहीं, कक्षा में बैठे 4 बच्चे और घायल हुए हैं। इस घटना के बाद से गांव में नाराजगी बनी हुई है। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि जर्जर भवन और कमरों में बच्चों की कक्षाएं नहीं चलाई जाएंगी। इसके बाद भी जर्जर भवन में ही बच्चों की कक्षा संचालित की जा रही थी। इलाके के लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार हेडमास्टर और शिक्षकों से शिकायत की गई थी।
PunjabKesari
पत्र लिखने के बाद भी अनदेखी- क्षेत्रिय पार्षद समीर खान 
क्षेत्रिय पार्षद समीर खान ने बताया कि स्कूल के कमरे की छत पूरी तरह से जर्जर थी। इसे रिपेयर कराने के लिए चेयरमैन को उन्होंने कई बार पत्र भी लिखा था। फिर भी वह इसकी अनदेखी कर रहे थे। बीते दिनों हुई बारिश के बाद छत और ज्यादा खराब हो गई, जिसके चलते शुक्रवार को हादसा हुआ है।

क्या कहते हैं बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।बीएसए सत्येंद्र कुमार ढ़ाका ने तो कहा कि सिर्फ स्कूल के छत का गाटर गिरा है और सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें पूरा मामले की जानकारी नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!