शादी का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 10 लाख रुपए की ठगी, आरोपी बना चुका है कई युवती को अपना शिकार

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Aug, 2022 02:37 PM

cheating of 10 lakh rupees from a female doctor on the pretext of marriage

इस भागदौड़ जिन्दगी में आज कल ऑनलाइन ने सब कुछ आसन बना दिया है। ऐसे में ठगी करने वाले भी नए -नए तरीको से लोगों को लाखों का चूना लगा रहे है। ऐसा ही ताजा मामला आगरा से सामने आया है। जहां पर एक महिला ने शादी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। इसी बीच एक...

आगराः इस भागदौड़ जिन्दगी में आज कल ऑनलाइन ने सब कुछ आसन बना दिया है। ऐसे में ठगी करने वाले भी नए -नए तरीको से लोगों को लाखों का चूना लगा रहे है। ऐसा ही ताजा मामला आगरा से सामने आया है। जहां पर एक महिला ने शादी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। इसी बीच एक युवक से उसकी पहचान हुई। लेकिन उसे क्या पता था कि वह शादी के नाम पर किसी किसी बड़े जालसाज का शिकार हो रही है।

वैवाहिक साइड से दोनो की हुई थी मुलाकात 
दरअसल पीड़ित युवती आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित एक नर्सिंग होम में कार्यरत महिला डॉक्टर है। उसने बताया कि वैवाहिक साइड से युवक से संपर्क हुआ था आरोपी ने खुद को अमेरिका में डॉक्टर बताया था। उसके बाद दोनो की फोन पर बातें होने लगी। आरोपी ने इसी बीच युवकों झांसा देकर उस से 10 लाख रुपए अपने खाते में ट्रंस्फर करवा लिए। जब पीड़िता ने उसे पैसे को वापस मांगा तो युवक बातों को टाल देता था। उसके बाद युवती को लगा कि वह ठगी का शिकार हो गई है। पीड़िता ने मामले की जानकारी पुलिस को दे कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मां की बीमारी का बहाना बनाकर आरोपी ने मांगे 10 लाख रुपए
बता दें कि मामला आगरा जिले के मायापुरी कॉलोनी स्थिति का है। जहां पर मऊ रोड निवासी एक महिला डॉक्टर से ऑनलाइन शादी के लिए एक युवक से सम्पर्क किया। युवक ने अपने आपको राजस्थान भीलवाड़ा निवासी डॉ राजेश विक्रम न्यूरो सर्जन के रूप में पहचान बताई।  बीच कुछ दिन तक युवक और युवती में बात होने लगी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने मां के बीमारी का बहाना बनाकर इलाज के लिए 10 लाख रुपए मांगे। पीड़िता ने आरोपी के झांसे में आकर 10 लाख रुपए  उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया। जब महिला ने अपने रुपए वापस मांगे तो आरोपी हीला हवाली करने लगा। फिर पीड़िता को उस पर शक हुआ। जब तक वह सब कुछ समझ पाती जब तक वो बड़े धोखे का शिकार हो चुकी थी।

एक और युवती से शादी का झांसा देकर लाखों की कर चुका है ठगी 
उसके बाद महिला ने आरपी युवक  के सोशल मीडिया पर आरोपी की हिस्ट्री खंगाली हो तो पता चला कि इससे पहले भी एक युवती के साथ भी झांसा देकर लाखों की ठगी कर चुका है। जब पीड़िता ने आरोपी पर दबाव बनाया तो  उसने 16 मार्च 2022 को 25 किग्रा. कालेज भेजने की जानकारी दी। आरोपी ने कहा कि लगेज में शादी से संबंधित दस्तावेज और कपड़े हैं. 35 हजार रुपये देकर लगेज दिल्ली से ले आएं। मैं आगरा आने पर पूरा हिसाब कर दूंगा। पीड़िता ने जाने से इनकार कर दिया।

एसएसपी ने बताया एक युवती ने एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर 10 लाख ठगी का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!