दरबन झील को पर्यटन क्षेत्र बनाने की मुहिम, सफाई के लिए खुद झील में उतरे DM व अन्य अधिकारी

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Apr, 2023 03:14 PM

campaign to make durban lake a tourist area dm and other officials

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत को बचाने और उनके संरक्षण में जुटी है तो वहीं सरकार की मंशा के समर्थन में अम्बेडकर नगर के जिले के जिला अधिकारी भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, जिले की अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित दरबन झील को पर्यटन...

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में सांस्कृतिक विरासत को बचाने और उनके संरक्षण में जुटी है तो वहीं सरकार की मंशा के समर्थन में अम्बेडकर नगर के जिले के जिला अधिकारी भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, जिले की अकबरपुर तहसील क्षेत्र में स्थित दरबन झील को पर्यटन क्षेत्र बनाने की मुहिम जिला अधिकारी ने शुरू की है। इसके लिए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों एवं आम जनमानस के साथ मिलकर विधि विधान से पूजा कर कर झील के सफाई अभियान की शुरुआत की। इस झील को पर्यटक स्थल बनाए जाने की मांग काफी दिनों से चल रही थी।

PunjabKesari

सफाई के लिए खुद झील में उतरे डीएम व अन्य अधिकारी
अकबरपुर तहसील स्थित दरबन झील को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पिछले दिनों जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने सीडीओ, एसडीएम अकबर पुर पवन जायसवाल और तहसीलदार जय प्रकाश यादव के साथ दरबन झील का निरीक्षण किया था। डीएम ने इसे पर्यटक के रूप में विकसित करने की बात कही थी।

PunjabKesari

जिला अधिकारी के निर्देश पर युद्धस्तर पर गांव वालो ने दिया श्रम दान
अम्बेडकर नगर को नई पहचान दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने 4 ग्राम पंचायतों के करीब 500 बीघा में फैला दरवन झील को पर्यटक स्थल बनाए जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अधिकारी के निर्देश पर लोगों ने अपना एक दिन का श्रम दान दिया। पर्यटन के क्षेत्र में झील का विस्तार होने से लोगों में खुशी है। पर्यटक स्थल एवं पक्षी अभ्यारण्य के रूप में विकसित होने से जिले के साथा जिले के बाहर के आने वाले पर्यटक यहां आए और यहां का लुफ्त उठा सकें।

PunjabKesari

जिला वासियों को पर्यटन के रूप में मिलेगा अच्छा स्थान
इसी के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी ने अन्य अधिकारियों एवं जनमानस के साथ पूजा पाठ कर सफाई अभियान की शुरुआत की। डीएम अविनाश सिंह ने खुद फावड़ा लेकर दरबन झील में उतरकर इसकी शुरुआत की। इसी के साथ अन्य अधिकारियों एवं सैकड़ों लोगों ने मिलकर दरबन झील की सफाई की शुरुआत किया। डीएम ने कहा कि इसे पर्यटक के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले लोगों और जिले के लोगों को घूमने की एक अच्छी जगह मिल सके। उन्होंने कहा कि अब इसकी शुरुआत हो चुकी है। शासन को अब इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। इसे पर्यटक मानचित्र पर अंकित कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!