Edited By Ajay kumar,Updated: 11 Sep, 2023 12:26 PM

गलशहीद थाना में 11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला बालिका का जीजा है। बालिका अपने भाई-बहन में चौथे नंबर की थी। उससे छोटी एक और बहन है। पीड़िता के दो भाई-तीन बहने हैं।
मुरादाबाद: गलशहीद थाना में 11 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला बालिका का जीजा है। बालिका अपने भाई-बहन में चौथे नंबर की थी। उससे छोटी एक और बहन है। पीड़िता के दो भाई-तीन बहने हैं।
बेटी को डरा-धमकाकर दामाद ने जबरन दुष्कर्म कियाः पीड़िता की मां
वरिष्ठ उप निरीक्षक (एसएसआई) विनोद कुमार ने बताया कि घटना 5 सितंबर की है। लेकिन, बालिका की मां शनिवार को थाने आई थी और उसने अपने दामाद के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। बालिका की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ डरा-धमकाकर दामाद ने जबरन दुष्कर्म किया है। उसे मारा भी है। जिसके आधार पर आरोपी नावेद पुत्र नाजिर के विरुद्ध आइपीसी की धारा 376 (ए,बी), धारा-506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी के विरुद्ध लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम- 2012 की धारा को भी जोड़ा गया है।
दुष्कर्म के आरोपी नावेद को घर के पास से किया गया गिरफ्तारः वरिष्ठ उप निरीक्षक
वरिष्ठ उप निरीक्षक ने बताया कि आरोपी नावेद गलशहीद थाना क्षेत्र के गुलशन नगर असालतपुरा का रहने वाला है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म के आरोपी नावेद को उसके घर के पास पुलिया के समीप से गिरफ्तार किया गया है।