बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी नाव गोमती नदी में पलटी, 9 को गोताखोर ने बचाया, एक शव बरामद

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Mar, 2022 06:11 PM

boat capsized in gomti 9 rescued by diver one dead body recovered

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबेहा थाना क्षेत्र के बिगनिहागांव के समीप गोमती नदी में यात्रियों से भरी नाव नदी में पटल गई। नाव में सवार दर्जन भर लोग नदी में डूब गए।  घटना के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की...

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबेहा थाना क्षेत्र के बिगनिहागांव के समीप गोमती नदी में यात्रियों से भरी नाव नदी में पटल गई। नाव में सवार दर्जन भर लोग नदी में डूब गए।  घटना के बाद लोगों की चीख पुकार सुनकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लगा गई।

PunjabKesari
लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की रेक्यू ऑपरेशन चला कर 9 लोगों का बचा लिया है। जबकि एक शव को बरामद किया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक नाव में सवार होकर यात्री गोमती नदी को पार कर रहे थे। इसी दौरान नाम में पानी भर गया। जिससे नाव नदी में डूब गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर जिले के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी कम से कम दो लोग लापता है। उनकी तलाश में रेक्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा फैल गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!