PM मोदी के जन्मदिन पर BJP की अपील- नवजात बच्चियों को कूड़े के ढेर में फेंकने वालों को मिले मौत की सजा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Sep, 2021 04:11 PM

bjp s appeal on pm modi s birthday those who throw newborn girls

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)का आज 71वां जन्मदिन (71st birthday) है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा (Mahila Morcha) पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही एक खास अपील की...

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)का आज 71वां जन्मदिन (71st birthday) है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा (Mahila Morcha) पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही एक खास अपील की है। महिला मोर्चा ने मांग की है कि नवजात बच्चियों को लावारिस फेंकने वालों के लिए मौत की सजा का प्राविधान किया जाए।       
PunjabKesari
मोर्चा ने मोदी का जन्मदिन शुक्रवार को श्रीराम औद्योगिक अनाथ आश्रम अलीगंज में संवासिनी कन्याओं के साथ बड़े धूमधाम से मनाया। बच्चियों ने केक काटकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा बच्चों के दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई व रोजमरर की जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई गई।        

संस्था परिसर में ही ‘समर्पण वृक्ष' महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा लगाया गया। बच्चियों के लिए सार्थक उद्बोधन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर चलते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने मोदी से अपील की, कि दंड का ऐसा विधान किया जाए जो बच्चियों को फेंके उसके लिए मौत का प्रावधान किया जाए। ताकि समाज मे लोगों को सीख मिले और वो ऐसा वीभत्स कृत्य करने से पहले कई बार सोचें बच्चियां कूड़े कचरे और थैलियों में ना मिलें। बल्कि उन्हें भी एक स्वस्थ समाज दिया जाए। इस अवसर पर चेतना पांडेय प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल शुक्ला, पूजा मिश्रा व डॉक्टर सीपिका जयसवाल एवम शिल्पी मिश्रा आदि महिला मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!