25 साल पुराने जनार्दन सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता को उम्रकैद, कोर्ट ने 25 हजार का लगाया जुर्माना; भाई पहले से ही काट रहा आजीवन कारावास

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Jul, 2025 05:20 PM

bjp leader gets life imprisonment in 25 year old janardan singh murder

25 साल पुराने जनार्दन सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। कोर्ट ने 25 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है। मंगलवार को एडीजे द्वितीय की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। इस मामले में भाजपा नेता के भाई अजय सिंह को पहले...

Jaunpur News, (जावेद अहमद): 25 साल पुराने जनार्दन सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। कोर्ट ने 25 हज़ार का जुर्माना भी लगाया है। मंगलवार को एडीजे द्वितीय की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। इस मामले में भाजपा नेता के भाई अजय सिंह को पहले ही उम्रकैद की सज़ा सुनाई जा चुकी है। ये हत्याकांड सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में 3 अक्टूबर सन् 2000 में हुआ था।

बता दें कि सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के ही सोनिकपुर गांव निवासी भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी की पड़ोस के ही जनार्दन सिंह से रंजिश चल रही थी। इसी को लेकर देवेंद्र सिंह के पक्ष ने 2 अक्टूबर सन् 2000 को पंचायत बुलाई थी। जब पंचायत की जानकारी विजय सिंह को हुई तो सभी नाराज़ हो गए। 3 अक्टूबर की शाम देवेन्द्र कुमार सिंह इटौरी बाजार गए थे। साथ में भतीजा देवेन्द्र कुमार सिंह भी था। तभी 2 बाइक पर सवार होकर विजय सिंह, अजय सिंह अपने साथी प्रमोद सिंह के साथ पहुंचे।

जनार्दन सिंह को विजय सिंह और प्रमोद सिंह ने पकड़ लिया। इसके बाद अजय सिंह ने उन्हें गोली मार दी। गोली चलने की आवाज़ सुन कुछ लोग दौड़े। लोगों को आता देख सभी एक ही बाइक पर वहां से भाग निकले। दूसरी बाइक वहीं छूट गयी। इस मामले में 25 साल सुनवाई के बाद आज सज़ा सुनाई गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!