नोएडा में बाइक सवार बदमाशों ने महिला को गोली मारी, पैसे की रंजिश के चलते हत्या की आशंका

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Sep, 2023 02:55 PM

bike riding miscreants shot

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर थाना दादरी क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो...

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर थाना दादरी क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने कथित तौर पर गोली मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु की।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः CM योगी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस कप्तानों और कोतवालों को लगाई फटकार

इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मिया खान ने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाना दादरी क्षेत्र की सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला अपने घर से बाहर जा रही थी, तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने घटना के वक्त हेलमेट पहन रखा था। महिला घटना के वक्त अपने घर सूरजपुर की ओर जा रही थी। तभी हमलावरों ने मौका देख घटना को अंजाम दे दिया।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः अमेठी: संजय गांधी अस्पताल के बाद अब जनता अस्पताल का भी लाइसेंस निलंबित, प्रसव के दौरान हुई थी महिला की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस  
डीसीपी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की बेटी के अनुसार, महिला का पलवल निवासी उसकी एक रिश्तेदार के साथ कोई विवाद था। बेटी के मुताबिक मौसी आए दिन इस बात को लेकर धमकी देती रहती थी। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!