बिजनौर: मनी ट्रांसफर सेंटर में लूटपाट करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 03 Dec, 2020 03:47 PM

bijnor 7 accused in robbery at money transfer center arrested

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ‘मनी ट्रांसफर सेंटर'' में लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ‘मनी ट्रांसफर सेंटर' में लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना चांदपुर के मुहल्ला सरायरफी में 27 नवंबर को ‘एयरटेल मनी ट्रांसफर सेंटर' में लूट की घटना हुयी थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात कुरैशी फार्म हाउस के पीछे डकैती की योजना बना रहे आसिफ, सलमान, जुनैद, फैसल, कामरान, शाहिद हुसैन और अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर ‘एयरटेल मनी सेंटर' की लूट का खुलासा कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ‘मनी ट्रांसफर सेंटर' से लूटे गये 36,200 रूपए नकद के अलावा एक मोबाइल फोन, तीन तमंचे, कुछ कारतूस और 15 दिन पहले थाना हीमपुर के पीपलीजट से लूटी गयी एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है। इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपए पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!