सीतापुर में साइकिल चोर को मिली तालिबानी सजा, हाथ बांधकर काफी देर तक बरसाए गए कोड़े

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 23 Sep, 2021 05:48 PM

bicycle thief got talibani punishment in sitapur

तालिबान की क्रूरता भले ही अफगानिस्तान में सुनाई दे रही हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में  भी तालिबानी मानसिकता के लोग देखने को मिले हैं। जहां साइकिल चोरी के आरोपी युवक को पकड़़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। उसके हाथ-पैर खंभे से बांधकर काफी...

सीतापुर: तालिबान की क्रूरता भले ही अफगानिस्तान में सुनाई दे रही हो, लेकिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में  भी तालिबानी मानसिकता के लोग देखने को मिले हैं। जहां साइकिल चोरी के आरोपी युवक को पकड़़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। उसके हाथ-पैर खंभे से बांधकर काफी देर तक उसके ऊपर कोड़े बरसाए गए।

जानिए क्या है मामला? 
दरअसल, पूरा मामला थाना खैराबाद क्षेत्र के कुल्हन सराय मोहल्ले का बताया जा रहा है। जहां पर साइकिल चोरी के मामले में एक युवक को पकड़कर उसके हाथ पैर बांध दिए गए और बंद कमरे में कुछ लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति बेल्ट से चोरी के आरोपी को लगातार पीट रहा है। बेल्ट से मारने वाले युवक का नाम शफीक बताया जा रहा है।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले को लेकर हरकत में आई है। हालांकि, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
इस बारे में एसओ खैराबाद कहना है कि चोरी के आरोप में युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!