​​​​​​​बरेली: रक्षाबंधन की रात भाई ने एसा क्या कहा कि मौसेरी बहनों ने जहर खाकर जान दे दी

Edited By Ajay kumar,Updated: 23 Aug, 2022 03:15 PM

bareilly two sisters die by consuming poison due to brother s scolding

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो किशोरियों ने कथित तौर पर भाई के डांटने के बाद जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दो किशोरियों ने कथित तौर पर भाई के डांटने के बाद जहर खा लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक ही गांव की निवासी 15 और 16 साल की दोनों किशोरियां रिश्ते में सगी मौसेरी बहनें थीं। उन्होंने बताया कि एक किशोरी हिमाचल प्रदेश में नौकरी करने वाले अपने पिता के पास गई थी और रक्षाबंधन के त्यौहार पर गांव लौटी थी। रक्षा बंधन की रात वह अपनी मौसेरी बहन के घर रुक गई थी।

अग्रवाल के मुताबिक, घर पर मौसेरे भाई ने किशोरी को डांट दिया, जिससे कथित तौर पर क्षुब्‍ध होकर दोनों किशोरियों ने रविवार को पड़ोसी गांव की एक दुकान से जहर खरीदा और घर आकर खा लिया। उन्होंने बताया कि जहर खाने के बाद दोनों किशोरियों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। अग्रवाल के अनुसार, हालत बिगड़ने पर परिजन रविवार शाम दोनों को अस्पताल ले गए। हालांकि, इनमें से एक की रास्ते में ही मौत हो गई, दूसरी ने सोमवार शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अग्रवाल ने बताया कि नायब तहसीलदार ने मौत से पहले अस्पताल में भर्ती किशोरी का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने जहर खाने की बात स्वीकार की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!