Edited By Ajay kumar,Updated: 04 Sep, 2019 12:59 PM

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का खुला सर्मथन मिलने के बाद भी सांसद आजम खां की परेशानी कम होने का नाम ही नही ले रही हैं। पुलिस ने मंगलवार को उनके खिलाफ जबरन भैंस खोलने के आरोप मे दो और मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
रामपुर: सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का खुला सर्मथन मिलने के बाद भी सांसद आजम खां की परेशानी कम होने का नाम ही नही ले रही हैं। पुलिस ने मंगलवार को उनके खिलाफ जबरन भैंस खोलने के आरोप मे दो और मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। इन दो मुकदमों के साथ आजम खां पर यतीमखाना प्रीकरन मे 11 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। आजम खां पर मुकदमों की संख्या कुल मालाकर 80 तक पहुंच गई है।
सपा शासनकाल मे यतींखाना की जगह पर जौहर ट्रस्ट व्दारा रामपुर पब्लिक स्कूल(आरपीएल) का निर्माण कर कराया गया था। यहां पर रहने वालों को जबरन हटा दिया गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद आरपीएल निर्माण को अवैध घोषित कर आरडीए ने ध्वस्ताकरण का नोटिस जारी कर दिया। इसी साथ यतीमखाने से हटाए लोग भी सक्रिय हो गए।